/newsnation/media/post_attachments/images/2017/03/21/46-phpThumb_generated_thumbnail.jpeg)
उत्तर प्रदेश की पिछली सरकार में मंत्री रह चुके गायत्री प्रजापति पर धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज हो गया है। बता दें कि प्रजापति गैंगरेप के मामले में जेल में है। जानकारी के अनुसार मेरठ के समाजवादी नेता राकेश प्रजापति ने गायत्री पर चकबंदी लेखपाल बनाने के नाम पर 6 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। ये एफआईआर गौतमपल्ली थाने में दर्ज कराई गई है।
Meerut: FIR registered by a SP leader against former UP Min Gayatri Prajapati in a case of forgery. pic.twitter.com/pRhInIWuEz
— ANI UP (@ANINewsUP) March 21, 2017
इसे भी पढ़ें: कॉमेडी शो करने पर सिद्धू के तेवर सख्त, कहा- मुनाफे का पद नही
राज्य से सपा की सरकार जाते है ही गायत्री प्रजापति की मुश्किलें बढ़ गई। कई दिनों से फरार प्रजापति को पुलिस ने उनके लखनऊ स्थित आवास से ही गिरफ्तार कर लिया था। प्रजापति पर महिला और उसकी पुत्री के संग गैंगरेप करने का आरोप है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद यूपी पुलिस ने गायत्री प्रजापति के खिलाफ लखनऊ में गैंगरेप का केस दर्ज किया था। इस मामले में प्रजापति समेत सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
इसे भी पढ़ें: योगी आदित्यनाथ और केशव मौर्य में विभाग बंटवारे को लेकर टकराव
आपको बताते चले कि यूपी में चुनावी मौसम के बीच अखिलेश सरकार के मंत्री गायत्री प्रजापति का मामला गरमाया हुआ था। हालांकि उन्हें सपा मुखिया अखिलेश यादव का पूरा समर्थन मिला था। गायत्री प्रजापति इस बार अमेठी से सपा के टिकट पर चुनाव मैदान में थे, पर चुनाव हार गए हैं।
इसे भी पढ़ें: तृणमूल कांग्रेस को सुप्रीम कोर्ट का झटका, नहीं रुकेगी CBI जांच
Source : News Nation Bureau