फिनलैंड: ट्रंप और पुतिन के बीच हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता, कहा- देशों के बीच बेहतरीन संबंध होंगे कायम

फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता हुई।

फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता हुई।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
फिनलैंड: ट्रंप और पुतिन के बीच हुई ऐतिहासिक शिखर वार्ता, कहा- देशों के बीच बेहतरीन संबंध होंगे कायम

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन

फिनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में सोमवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच ऐतिहासिक शिखर वार्ता हुई। इस शिखर वार्ता की शुरुआत ही इस बात से हुई कि दोनों ही देशों के बीच बेहतरीन संबंध कायम किए जाएंगे।

Advertisment

शिखर वार्ता के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, 'अमेरिका और रूस जो अब तक साथ मिलकर काम नहीं कर रहे थे अब सारी दुनिया उन्हें साथ देखना चाहती है।'

वहीं पुतिन ने कहा कि दुनियाभर में विवादों के हल की जरूरत है। अब समय आ गया है कि हम अलग-अलग अतंरराष्ट्रीय समस्याओं और संवेदनशील मुद्दों पर बात करें।

पुतिन ने अमेरिकी राष्ट्रपति की तरीफ करते हुए कहा कि ट्रंप ने हमेशा फोन के जरिए और अतंरराष्ट्रीय इवेंट्स के दौरान मुलाकात करके उनसे संपर्क बनाए रखा।

और पढ़ें: पाकिस्तान: जेल में बंद नवाज शरीफ ने जमानत के लिए दाखिल की याचिका

इससे पहले ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट कर कहा था कि रूस के साथ हमारे संबंध इतने खराब कभी नहीं रहे जितने आज के समय में हैं। नाटो समिट के दौरान भी ट्रंप ने कहा था कि पुतिन उनके दुश्मन नहीं प्रतिद्वंद्वी हैं।

गौरतलब है कि इस समिट को लेकर ट्रंप पर लगातार दबाव बनाया जा रहा था कि वह पुतिन के सामने अमेरिकी चुनावों में रूसी हस्तक्षेप का मुद्दा उठाएं।

आपको बता दें कि हेलसिंकी में आयोजित यह समिट थोड़ी देर से शुरू हुआ क्योंकि राष्ट्रपति पुतिन वहां आधे घंटे की देरी से पहुंचे थे। हालांकि ट्रंप ने उनका साथ दिया और उन्होंने पुतिन का इंतजार भी किया।

और पढ़ें: मणिपुर के सीएम ने मोदी सरकार को चेताया, कहा- अगर नागा शांति समझौते से हुआ हितों को नुकसान तो उठाएंगे कड़े कदम

Source : News Nation Bureau

Vladimir Putin Donald Trump United States russia
Advertisment