फिनलैंड हमले में दो लोगों की मौत, राष्ट्रपति नीनिस्टो ने बताया कायराना हरकत

यूरोपीय देश फिनलैंड के टुर्कू शहर में शुक्रवार को एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया।

यूरोपीय देश फिनलैंड के टुर्कू शहर में शुक्रवार को एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
फिनलैंड हमले में दो लोगों की मौत, राष्ट्रपति नीनिस्टो ने बताया कायराना हरकत

फिनलैंड में चाकू से हमलावर ने भीड़ पर किया हमला, दो की मौत (फोटो - ट्विटर)

यूरोपीय देश फिनलैंड के टुर्कू शहर में शुक्रवार को एक शख्स ने चाकू से कई लोगों पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग घायल हो गए। संदिग्ध हमलावर को पैर में गोली मारकर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। फिनलैंड के राष्ट्रपति ने इस हमले पर दुख जताया है।

Advertisment

फिनलैंड के राष्ट्रपति शाली नीनिस्टो ने घटना स्थल का दौरा करने के बाद हमले की निंदा की।नीनिस्टो ने कहा, ये बेहद चौंकानेवाल और कायरतापूर्ण हमला है। हमारे अधिकारी वो सब कर रहे हैं जो उन्हें करना चाहिए इसलिए फिनलैंड के हरेक नागरिक को खुद को सुरक्षित समझना चाहिए। वहीं आतंरिक मामलों के मंत्री ने कहा है कि हमले के बाद पूरे देश में सुरक्षा व्यवस्था को और चाक चौबंद कर दिया गया है।

गौरतलब है कि यह घटना पुटोरी-मार्केट स्क्वॉयर क्षेत्र में हुआ। घटना के तत्काल बाद पुलिस ने यह आशंका जताते हुए तत्काल सिटी सेंटर से लोगों को दूर कर दिया कि और भी कई हमलावर छिपे हो सकते हैं। पुलिस ने हालांकि अभी यह साफ नहीं किया है चाकू से हुए हमले में कितने लोग घायल हुए हैं। लेकिन घटनास्थल पर कई लोग घायल अवस्था में देखे गए।

फिनलैंड के राष्ट्रीय चैनल वाईएलई के मुताबिक इस घटना में दो लोग घायल हुए हैं। वहीं, कई रिपोर्ट्स में पांच से छह लोग घायल हुए हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर कोई बयान नहीं आया है। टुर्कू शहर फिनलैंड की राजधानी हेल्सिन्की से करीब 140 किलोमीटर दूर है।

इससे पहले गुरुवार को स्पेन के बार्सिलोना में आतंकी घटना में 13 लोगों की मौत हो गई थी। बार्सिलोना के सिटी सेंटर में आतंकियों की एक अनियंत्रित वैन ने भीड़ में कई लोगों को कुचल दिया था। स्पेन में दूसरा हमला केम्ब्रिल्स में हुआ जहां आतंकियों ने लोगों पर गोलीबारी की। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 5 आतंकियों को मौके पर मार गिराया गया था।

HIGHLIGHTS

  • फिनलैंड में हमलावर ने भीड़ पर चाकू से किया हमला, दो की मौत
  • फिनलैंड के राष्ट्रपति शाली नीनिस्टो ने हमले का बताया कायराना हरकत

Source : News Nation Bureau

Finland stabbing Finland attack Finland stabbing turku
      
Advertisment