किसानों का प्रदर्शन चौथे दिन जारी,कल मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र रहेगा बंद

महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा और सब्जियों तथा दूध की आपूर्ति काफी प्रभावित हुई। किसान संगठनों को कहना है कि वे कल मुंबई सहित महाराष्ट्र बंद करने जा रहे हैं।

महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहा और सब्जियों तथा दूध की आपूर्ति काफी प्रभावित हुई। किसान संगठनों को कहना है कि वे कल मुंबई सहित महाराष्ट्र बंद करने जा रहे हैं।

author-image
desh deepak
एडिट
New Update
किसानों का प्रदर्शन चौथे दिन जारी,कल मुंबई को छोड़कर महाराष्ट्र रहेगा बंद

महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र में किसानों का प्रदर्शन आज लगातार चौथे दिन भी जारी रहेगा। किसान संगठनों का कहना है कि वह कल मुंबई सहित महाराष्ट्र बंद करने जा रहे हैं।

सत्तारूढ़ बीजेपी की गठबंधन सहयोगी शिवसेना ने भी बंद को समर्थन दिया है।

Advertisment

नासिक और अहमदनगर जैसे प्रमुख उत्पाद केन्द्रों से आपूर्ति में काफी कमी आने के कारण मुंबई सहित शहरों में सब्जियों और फलों के दामों में काफी बढ़ोतरी हुई है।

और पढ़ेंःमहाराष्ट्र: सीएम फडनवीस से मिले किसान, आश्वासन के बाद की हड़ताल खत्म

कृषि कर्ज से छूट और कम दाम में बिजली जैसी अन्य मांगों को लेकर एक जून से आंदोलनरत किसानों के आंदोलन का आज महाराष्ट्र में चौथा दिन है। नासिक और अहमदनगर सहित महाराष्ट्र विरोध का प्रमुख केन्द्र बन गया है।

आंदोलन की अगुवाई कर रहे किसान क्रांति मोर्चा केकेएम के तत्वावधान में राज्य के विभिन्न हिस्सों के किसान प्रतिनिधियों की आज दोपहर नासिक की कृषि उत्पाद बाजार समिति में एक बैठक हुई।

बैठक में कई प्रस्ताव पास किए गए और मुंबई समेत महाराष्ट्र बंद का निर्णय लिया गया। बंद का आह्वान दो दिन पहले लिया गया था।

चैंपियंस ट्राफी से जुड़ी हर खबर के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

maharashtra bandh farmers-protest Mumabi
Advertisment