मुंबई के नजदीक कांदिल पहुंची किसान रैली, पूर्ण कर्ज माफी की कर रहे हैं मांग

पूर्ण कर्ज माफी की मांग को लेकर महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर रहे किसानों का जत्था मुंबई के नजदीक कांदिल पहुंच गया है।

पूर्ण कर्ज माफी की मांग को लेकर महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर रहे किसानों का जत्था मुंबई के नजदीक कांदिल पहुंच गया है।

author-image
abhiranjan kumar
एडिट
New Update
मुंबई के नजदीक कांदिल पहुंची किसान रैली, पूर्ण कर्ज माफी की कर रहे हैं मांग

महाराष्ट्रा में किसानों का प्रदर्शन (फोटो- @cpimspeak)

पूर्ण कर्ज माफी की मांग को लेकर महाराष्ट्र में प्रदर्शन कर रहे किसानों का जत्था मुंबई के नजदीक कांदिल पहुंच गया है। ऑल इंडिया किसान सभा (एआईकेएस) के करीब 25,000 किसान इस जत्थे में शामिल हैं।

Advertisment

कई समस्याओं की मांग को लेकर किसानों का यह मोर्चा 12 मार्च को महाराष्ट्र विधानसभा का घेराव करने वाले हैं। राज्य के किसानों की मांग पूर्ण तरीके से कर्जमाफी और बिजली बिल को माफ करवाना है।

इसके अलावा किसान की मांग है कि लाभकारी मूल्य, स्वामीनाथन आयोग के सुझावों और जंगल अधिकार कानून को सरकार लागू करे। किसानों ने केंद्र और राज्य सरकार के ऊपर किसान विरोधी नीतियों को लागू करने का आरोप लगाया है।

नासिक से निकले किसानों का महामोर्चा के भिवंडी तालुका में प्रवेश करने पर भिवंडी तालुका शिवसेना जिला प्रमुख प्रकाश पाटील, कांग्रेस नेता विश्वनाथ पाटील सहित कई लोगों ने किसानों का स्वागत किया।

सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Source : News Nation Bureau

farmers-protest mumbai farmers march All India Kisan Sabha
      
Advertisment