प्रकाश जावडेकर बोले- देशभर में किसान मोदी की योजनाओं से प्रसन्न हैं तो फिर...

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हाल में पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे ‘कुछ’’ किसानों को उनके ‘राजनीतिक आकाओं’ ने गुमराह किया है और वे चीजों को ऐसे पेश कर रहे हैं कि जैसे किसान उनके साथ हैं.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हाल में पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे ‘कुछ’’ किसानों को उनके ‘राजनीतिक आकाओं’ ने गुमराह किया है और वे चीजों को ऐसे पेश कर रहे हैं कि जैसे किसान उनके साथ हैं.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
Prakash Javadekar

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर( Photo Credit : फाइल फोटो)

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने शुक्रवार को आरोप लगाया कि हाल में पारित तीन कृषि कानूनों का विरोध कर रहे ‘कुछ’’ किसानों को उनके ‘राजनीतिक आकाओं’ ने गुमराह किया है और वे चीजों को ऐसे पेश कर रहे हैं कि जैसे किसान उनके साथ हैं. कृषि कानूनों के विरोध को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए जावडेकर ने कहा कि वह पखवाड़े में एक बार ही तो लोगों के सामने आते हैं. उन्होंने गांधी को इन केंद्रीय कानूनों पर खुली बहस की चुनौती दी.

Advertisment

केंद्रीय पर्यावरण एवं सूचना मंत्री ने कहा कि भारत में किसान कृषि कानूनों एवं अन्य किसानोन्मुख पहल जैसे प्रधानमंत्री किसान योजना से खुश हैं. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की तमिलनाडु इकाई द्वारा मरैमलई नगर के समीप आयोजित सभा में किसानों को संबोधित करते हुए जावडेकर ने दावा किया कि पंजाब के किसानों को पिछली संप्रग शासन की तुलना में राजग के शासनकाल में हर साल न्यूनतम समर्थन मूल्य के रूप में दोगुनी धनराशि मिली है. उनकी आय पहले ही दोगुनी हो गई है और वे इसे महसूस भी कर रहे हैं.

इसपर भी, वे आंदोलन कर रहे हैं, क्योंकि वे गुमराह किए जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि कि कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन देशभर में बहस का बड़ा विषय हो गया है, क्योंकि ‘कुछ किसानों एवं उनके राजनीतिक आकाओं ने दिल्ली और उसके आसपास आंदोलन छेड़ा और यह दिखाया कि यह अखिल भारतीय आंदोलन है और भारत के किसानों के पक्ष में है. मंत्री ने कहा कि लेकिन सभी जगह किसान नये कानूनों से खुश हैं और किसान कल्याण योजनाएं जारी रहेंगी.

Source : Bhasha

PM modi BJP congress farmers-protest prakash-javadekar
      
Advertisment