प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर यश पाल का 91 साल की उम्र में निधन

91 साल की उम्र में देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शिक्षाविद, और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वीसी रहे प्रोफेसर यशपाल का निधन हो गया।

91 साल की उम्र में देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शिक्षाविद, और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वीसी रहे प्रोफेसर यशपाल का निधन हो गया।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
प्रसिद्ध वैज्ञानिक प्रोफेसर यश पाल का 91 साल की उम्र में निधन

चर्चित वैज्ञानिक प्रोफेसर यश पाल का निधन (फाइल फोटो)

91 साल की उम्र में देश के प्रसिद्ध वैज्ञानिक, शिक्षाविद, और जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी के वीसी रहे प्रोफेसर यश पाल का निधन हो गया। 

Advertisment

प्रोफेसर यश पाल को कौस्मिक किरणों पर अपने गहरे अध्ययन के लिए भी जाना जाता है। यश पाल ने 1949 में पंजाब यूनिवर्सिटी से भौतिकी में ग्रेजुएशन किया था उसके बाद वो भौतिकी में पीएचडी करने के लिए विदेश चले गए थे।

देश के बड़े वैज्ञानिकों में गिने जाने वाले प्रोफेसर यश पाल का जन्म 26 नवंबर 1926 को हरियाणा में हुआ था। प्रोफेसर यश पाल साल 2007 से 2012 तक देश के बड़े विश्व विद्यालयों में से एक जेएनयू के वाइस चांसलर भी बने थे। यश पाल यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) के मुखिया के तौर पर भी काम कर चुके थे।

ये भी पढ़ें: टेरर फंडिंग के आरोप में गिरफ्तार हुर्रियत नेताओं की कोर्ट में होगी पेशी, पाक से पैसे लेने का हैं आरोप

साल 2009 में विज्ञान को बढ़ावा देने और उसे लोकप्रिय बनाने में अहम भूमिका निभाने की वजह से उन्हें यूनिस्को ने कलिंगा प्राइज से नवाजा था। 1976 में भारत सरकार ने भी उन्हें विज्ञान के क्षेत्र में अतुलनीय योगदान के लिए पद्म भूषण और साल 2013 में पद्म विभूषण सम्मान से सम्मानित किया था।

ये भी पढ़ें: इसरो के पूर्व अध्यक्ष यू आर राव का निधन, पीएम मोदी ने जताया दुख

HIGHLIGHTS

  • चर्चित वैज्ञानिक प्रोफेसर यश पाल का निधन
  • कौस्मिक किरणों पर अपने अध्ययन के लिए जाने जाते हैं यश पाल

Source : News Nation Bureau

JNU professor Yash Pal dies Yash Pal dies
Advertisment