/newsnation/media/post_attachments/images/2017/05/30/72-Venkaiah-Naidu.jpg)
केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू
मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर सरकार के केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू ने तीन साल का लेखा जोखा पेश किया। न्यूज़ नेशन से बातचीत के दौरान वेंकैया ने कहा कि मोदी सरकार का एक ही लक्ष्य है सबके लिए मकान। इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए मंत्रालय जोर-शोर से लगा हुआ है।
बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमारे मंत्रालय ने 2.5 लाख पेंडिंग मकान बनवाएं। जबकि 1 लाख नए मकान बनवाने में मदद किया। वहीं इस दौरान करीब 19 लाख मकानों को मंजूरी दी है।
सरकार के कार्यों की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार रियल स्टेट रेगुलेशन कानून लाए। इस कानून से लोग काफी खुश हैं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्मार्ट सिटी योजना लेकर आए। इसके लिए 60 शहरों को चुना गया।
सवच्छ भारत को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर तेजी से काम चल रह है। 4 करोड़ शौचालयों का निर्माण करवाया गया है। वहीं स्कूलों में छात्राओं के लिए 4.17 लाख शौचालय बनवाए गए हैं।
इसे भी पढ़ेंः केंद्रीय रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने कहा, रेलवे में यात्री सुविधा बढ़ाने पर दिया जाएगा जोर
सरकार की आलोचना को लेकर उन्होंने कहा कि आलोचक अपने गिरेबां में झांके। उन्होंने बताया कि बीजेपी के खिलाफ गलत प्रचार किया जा रहा है। हर चीज सिस्टम में चलता है।
गौ रक्षकों को लेकर उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यों पर प्रदेश सरकार एक्शन ले। हालांकि उन्होंने यह भी जोड़ा कि ऐसी घटनाएं पहले भी होती रही हैं। वेंकैया ने कहा कि गोरक्षा के नाम पर हत्या गलत बात है।
इसे भी पढ़ेंः IIT मद्रास में बीफ पार्टी के आयोजक छात्र पर दक्षिणपंथी छात्रों का हमला
Source : News Nation Bureau