अखिलेश की हिरासत के बाद यूपी में समाजवादी कार्यकर्ताओं का हंगामा, औरेया जाने के दौरान रोके गए थे पूर्व मुख्यमंत्री
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिरासत में ले लिए गए हैं। लखनऊ एक्सप्रेस वे पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया है।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिरासत में ले लिए गए हैं। यादव समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव से मिलने औरेया जा रहे थे।
हिरासत के बाद अखिलेश यादव को नवाबगंज गेस्ट हाउस ले जााय गया है। अखिलेश यादव को अब पुलिस ने रिहा कर दिया है। उन्हें हिरासत में लिए जाने की खबर फैलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में हंगामा शुरू हो गया।
राज्य के कई इलाकों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बस में तोड़-फोड़ की है।
Allahabad (UP): Samajwadi Party workers vandalised bus in protest against detention of the party president Akhilesh Yadav (released now). pic.twitter.com/IpwJ9g9BSZ
— ANI UP (@ANINewsUP) August 17, 2017
औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान पुलिस और एसपी समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई थी, जिसमें पूर्व सांसद प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया गया था।
1998 के उप चुनाव में कन्नौज से सांसद रह चुके प्रदीप यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खास माने जाते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान बवाल होने के बाद प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया गया था।
आज सुबह से ही एसपी के कार्यकर्ताओं ने कानपुर जीटी रोड पर जाम लगा कर हंगामा किया। इस बीच पुलिस ने कानपुर के शिवराजपुर के दुबियाना गांव के पास प्रदेश अध्यक्ष नेरश उत्तम, विधायक अमिताभ बाजपेयी समेत कई नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
सभी गिरफ्तार लोगो को कानपुर पुलिस लाईन ले जाया गया है। यूपी की योगी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां