/newsnation/media/post_attachments/images/2017/08/17/53-akhilesh.jpg)
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (फाइल फोटो)
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव हिरासत में ले लिए गए हैं। यादव समाजवादी पार्टी के नेता प्रदीप यादव से मिलने औरेया जा रहे थे।
हिरासत के बाद अखिलेश यादव को नवाबगंज गेस्ट हाउस ले जााय गया है। अखिलेश यादव को अब पुलिस ने रिहा कर दिया है। उन्हें हिरासत में लिए जाने की खबर फैलने के साथ ही उत्तर प्रदेश में कई इलाकों में हंगामा शुरू हो गया।
राज्य के कई इलाकों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इलाहाबाद में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बस में तोड़-फोड़ की है।
Allahabad (UP): Samajwadi Party workers vandalised bus in protest against detention of the party president Akhilesh Yadav (released now). pic.twitter.com/IpwJ9g9BSZ
— ANI UP (@ANINewsUP) August 17, 2017
औरैया में जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के नामांकन के दौरान पुलिस और एसपी समर्थकों के बीच तीखी झड़प हो गई थी, जिसमें पूर्व सांसद प्रदीप यादव को हिरासत में ले लिया गया था।
1998 के उप चुनाव में कन्नौज से सांसद रह चुके प्रदीप यादव मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खास माने जाते हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष के नामांकन के दौरान बवाल होने के बाद प्रदीप यादव को गिरफ्तार किया गया था।
आज सुबह से ही एसपी के कार्यकर्ताओं ने कानपुर जीटी रोड पर जाम लगा कर हंगामा किया। इस बीच पुलिस ने कानपुर के शिवराजपुर के दुबियाना गांव के पास प्रदेश अध्यक्ष नेरश उत्तम, विधायक अमिताभ बाजपेयी समेत कई नेता व कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है।
सभी गिरफ्तार लोगो को कानपुर पुलिस लाईन ले जाया गया है। यूपी की योगी सरकार के खिलाफ समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
सभी राज्यों की खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau