नई दिल्ली:
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री रामनरेश यादव का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार सुबह लखनऊ में निधन हो गया। यादव 89 साल के थे और रामनरेश को बीते 18 नवंबर को संजय गांधी पीजीआई में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतीम सांस ली।
रामनरेश यादव मध्य प्रदेश के पूर्व गवर्नर भी रह चुके हैं। यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरूआत बीजेपी से की लेकिन बाद में कांग्रेस से जुड़ गए। यादव ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत जनता पार्टी के साथ की थी लेकिन बाद में वह कांग्रेस से जुड़ गए थे।
1977 में जनता दल की सरकार में उन्हें उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था। अस्पताल से रामनरेश यादव के पार्थिव शरीर को आजमगढ़ स्थित उनके पैतृक घर ले जाया जाएगा।