बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्माणाधीन मॉल पर पर्यावरण मंत्रालय ने लगाई रोक

बिहार की राजधानी पटना में निर्मित हो रहे लालू प्रसाद के बेटे और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के बहुचर्चित मॉल निर्माण पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने रोक लगा दी है।

बिहार की राजधानी पटना में निर्मित हो रहे लालू प्रसाद के बेटे और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के बहुचर्चित मॉल निर्माण पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने रोक लगा दी है।

author-image
ruchika sharma
एडिट
New Update
बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्माणाधीन मॉल पर पर्यावरण मंत्रालय ने लगाई रोक

लालू प्रसाद और तेजस्वी प्रसाद यादव

बिहार की राजधानी पटना के दानापुर में निर्मित हो रहे राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के बेटे और राज्य के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के बहुचर्चित मॉल निर्माण पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने रोक लगा दी है।

Advertisment

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, 'केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने लालू प्रसाद के परिवार के बेली रोड पर बन रहे मॉल के निर्माण कार्य पर रोक लगा दी है। मॉल की जमीन से बिना अनुमति के मिट्टी खुदाई करने और बिना इजाजत के निर्माण कराने की वजह से यह रोक लगाई गई है।'

आरोप है कि मॉल बनाने से पहले पर्यावरण मंजूरी नहीं ली गई थी।

इस निर्माणाधीन मॉल के मालिकों में उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी का नाम है।

और पढ़ें: लालू प्रसाद का बीजेपी पर तंज, 'बीजेपी की जवानी खत्म है, एनडीए पांच साल भी पूरा नहीं कर सकेगी'

उनकी कंपनी डिलाइट मार्केटिंग प्राइवेट लिमिटेड के नाम पर 115 कट्ठा जमीन पर सात लाख 66 हजार वर्गफुट में 750 करोड़ रुपये की लागत से बहुमंजिला मॉल बनाया जा रहा था।

राजद के ही विधायक अबु दोजाना की निर्माण कंपनी इस मॉल का निर्माण करवा रही थी।

सुशील मोदी का आरोप है कि इस मॉल के निर्माण में पर्यावरण संरक्षण अधिनियम 1986 का उल्लंघन किया गया है।

और पढ़ें: लालू यादव ने कहा, मोदी सरकार रूपी लंका को भस्म कर दूंगा, अंगद की तरह पैर गाड़ के खड़ा हूं

उनका कहना है कि दो लाख वर्गफुट से ज्यादा क्षेत्रफल में हो रहा निर्माण राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण से अनुमति हासिल किए बिना ही शुरू कर दिया गया था।

उन्होंने कहा कि जब मामला मीडिया में आया तब एक अप्रैल को मंजूरी के लिए आवेदन किया गया है।

(IPL 10 की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

HIGHLIGHTS

  • उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव के बहुचर्चित मॉल निर्माण पर केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने लगाई रोक 
  • मॉल बनाने से पहले पर्यावरण मंत्रालय से मंजूरी नहीं लेने का आरोप

Source : IANS

Lalu Prasad Mall tejasvi prasad yadav
      
Advertisment