रांची: इंजीनियरिंग छात्रा को दुष्कर्म के बाद जलाकर मारा

झारखंड के रांची से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है।

झारखंड के रांची से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है।

author-image
Akash Shevde
एडिट
New Update
रांची: इंजीनियरिंग छात्रा को दुष्कर्म के बाद जलाकर मारा

फाइल फोटो

झारखंड के रांची से एक दिलदहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंजीनियरिंग छात्रा को दुष्कर्म के बाद जलाकर मार दिया गया। पुलिस के मुताबिक, ये छात्रा इंजीनियरिंग की तृतीय वर्ष की छात्रा का जला शव बुटी बस्ती इलाके के एक घर से मिला है।

Advertisment

यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब पूरा देश निर्भया की मौत का शोक मना रहा था। निर्भया एक पैरा-मेडिकल की छात्रा थी, जिसके साथ कुछ सालों पहले दिल्ली की चलती बस में सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। बाद में उसकी इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

छात्रा के शुक्रवार को संस्थान नहीं पहुंचने पर माता-पिता और छात्रों के उसके बारे में खोजबीन करने पर मामला पुलिस के संज्ञान में आया।

उसके घर पहुंचने पर दरवाजा बाहर से बंद था। घर के अंदर से बरामद उसके शव को पोस्ट-मार्टम के लिए भेजा गया।

लड़की झारखंड के हजारीबाग जिले की निवासी थी। वह एक दूसरी छात्रा के साथ किराए पर रह रही थी।

Source : IANS

Jharkhand student Ranchi
      
Advertisment