मेहुल चोकसी के वकील को टिकट देेने को लेकर घिरी कांग्रेस, बीजेपी ने लगाया रिश्ता रखने का आरोप

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के वकील चंद्रमौलि को कर्नाटक में कांग्रेस की तरफ से टिकट मिलने की खबर के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस पर हमलावर हो गई।

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के वकील चंद्रमौलि को कर्नाटक में कांग्रेस की तरफ से टिकट मिलने की खबर के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस पर हमलावर हो गई।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
मेहुल चोकसी के वकील को टिकट देेने को लेकर घिरी कांग्रेस, बीजेपी ने लगाया रिश्ता रखने का आरोप

मेहुल चोकसी (फाइल फोटो)

पीएनबी घोटाले के आरोपी मेहुल चोकसी के वकील चंद्रमौलि को कर्नाटक में कांग्रेस की तरफ से टिकट मिलने की खबर के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) कांग्रेस पर हमलावर हो गई। बीजेपी के हमले के बाद आन-फानन में कांग्रेस ने मदिकेरी सीट के टिकट को होल्ड पर रख दिया है।

Advertisment

बीजेपी ने चोकसी के वकील को टिकट मिलने पर हमला करते हुए कहा था कि कांग्रेस ने नीरव मोदी से अपनी नजदीकी साबित कर दी है। पहले इस सीट से कर्नाटक कांग्रेस के नेता बृजेश कलप्पा दावेदार थे।

मामला सामने आने के बाद कांग्रेस नेता मधु गौड़ ने कहा, सीट पर उम्मीदवार के ऐलान के बाद जो रिपोर्ट आ रही हैं हम उसे देख रहे हैं। अगले एक से दो दिन पर हम इस सीट पर स्थिति साफ कर देंगे।

और पढ़ें: मेक इन इंडिया के मुरीद हुए स्वीडिश पीएम लवेन, भारत के साथ बढ़ाएंगे रक्षा साझेदारी

इससे पहले टिकट काटे जाने पर मदिकेरी सीट से प्रबल दावेदार रहे बृजेश कलप्पा ने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए नाराजगी जाहिर की थी।

15 अप्रैल को कांग्रेस ने विधानसभा की 225 में से 218 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। लेकिन कांग्रेस की इस लिस्ट में कलप्पा का नाम शामिल नहीं था।

कर्नाटक में 15 मई को विधानसभा चुनाव होंगे जबकि 15 मई को नतीजों का ऐलान होगा।

और पढ़ें: कठुआ, उन्नाव गैंगरेप पर मनमोहन की सीख, कहा- पीएम मोदी अपनी सलाह खुद करें फॉलो

Source : News Nation Bureau

lawyer HS Chandramouli Mehul Choksi congress
      
Advertisment