एकनाथ गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
एकनाथ गायकवाड़ मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त

एकनाथ गायकवाड़ (फाइल फोटो)

कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं.

Advertisment

गौरतलब है कि 7 जुलाई को आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से ठीक तीन महीने पहले मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद एम देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था.

इसे भी पढ़ें:जेपी नड्डा का दावा- कर्नाटक में BJP देगी स्थिर सरकार, फ्लोर टेस्ट के बाद मंत्री लेंगे शपथ

उनके एक सहयोगी के अनुसार, 26 जून को नई दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के निवर्तमान अध्यक्ष राहुल गांधी से मिलने के तुरंत बाद देवड़ा ने पद छोड़ने की इच्छा व्यक्त की थी. देवड़ा को संजय निरुपम की जगह 2019 लोकसभा चुनाव की पूर्व संध्या पर मुंबई कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था.

HIGHLIGHTS

  • कांग्रेस ने एकनाथ गायकवाड़ को पार्टी की मुंबई इकाई का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया
  • मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त हुए
  • पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं
congress rahul gandhi Congress President mumbai ekanth gaikwad
      
Advertisment