/newsnation/media/post_attachments/images/2019/09/06/eknath-99.jpg)
मुंबई के नए कांग्रेस अध्यक्ष एकनाथ गायकवाड़ (फाइल फोटो)
महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर आ रही है. एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है. कांग्रेस अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मिलिंद देवड़ा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया है. इसके बाद एकनाथ गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति (MRCC) के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया. वह मिलिंद देवड़ा की जगह लेंगे.
यह भी पढ़ेंःचंद्रयान-2 की शानदार तस्वीर नाखून पर बनाकर इस आर्टिस्ट ने पीएम मोदी और वैज्ञानिकों को दी बधाई
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गायकवाड़ को मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया है. कुछ दिनों पहले ही गायकवाड़ को मुंबई कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया था. पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं. गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव में मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष पद से मिलिंद देवड़ा ने इस्तीफा दे दिया था. माना जा रहा है कि देवड़ा को कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन में कोई भूमिका दी जाएगी.
Eknath Gaikwad appointed as Acting President of Mumbai Regional Congress Committee (MRCC). He replaces Milind Deora. pic.twitter.com/NtLmpmajiK
— ANI (@ANI) September 6, 2019
यह भी पढ़ेंःChandrayaan 2 Landing Video : सोने की चादर में लिपटे लैंडर विक्रम और रोवर प्रज्ञान, चांद को चूमने को तैयार
बता दें कि पूर्व सांसद गायकवाड़ महाराष्ट्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं. बीते दिनों मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष मिलिंद देवड़ा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने आगामी विधानसभा चुनावों तक शहर इकाई की देखरेख के लिए तीन वरिष्ठ नेताओं के सामूहिक नेतृत्व की सिफारिश की थी.
Source : न्यूज स्टेट ब्यूरो