महाराष्ट्र: पुणे में महसूस हुए भूकंप के झटके, कोयना डैम रहा केंद्र
महाराष्ट्र के पुणे में रात करीब 11.44 पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इस दौरान कई कॉलोनियों में हलचल मच गई। सभी ने घर से बाहर का रुख किया।
नई दिल्ली:
महाराष्ट्र के पुणे में रात करीब 11.44 पर लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। इस दौरान कई कॉलोनियों में हलचल मच गई। सभी ने घर से बाहर का रुख किया।
जानकारी के मुताबिक रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। इस भूकंप का केंद्र कोयना डैम बताया गया है। पुणे और कोल्हापुर तक इस भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं।
बता दें कि शुक्रवार को अलसुबह ही उत्तर भारत में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। इसमें दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा में भी झटके महसूस किए गए थे। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई थी। इस भूकंप का केंद्र जमीन से 10 किमी नीचे था।
और पढ़ें: हिमाचल में भूकम्प के हल्के झटके, जानमाल के हानि की खबर नहीं
बता दें कि यह एक महीने में दूसरी भूकंप की घटना है जिसमें कोयना क्षेत्र में झटके महसूस किए गए थे। इसके पहले भी हल्के झटके के साथ यहां पर भूकंप आया था।
महाराष्ट्र में आए भूकंप से फिलहाल किसी तरह की जानमाल की हानि की खबर नहीं है। भूकंप के दौरान कोल्हापुर और पुणे में बिल्डिंग्स के बाहर लोग निकल आए थे और पूरे शहर में हलचल हो गई थी।
और पढ़ें: दिल्ली-हरियाणा में भूकंप के जोरदार झटके, रोहतक में दोबारा हुआ महसूस
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Weekly Horoscope 29th April to 5th May 2024: सभी 12 राशियों के लिए नया सप्ताह कैसा रहेगा? पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
-
Varuthini Ekadashi 2024: शादी में आ रही है बाधा, तो वरुथिनी एकादशी के दिन जरूर दान करें ये चीज
-
Puja Time in Sanatan Dharma: सनातन धर्म के अनुसार ये है पूजा का सही समय, 99% लोग करते हैं गलत
-
Weekly Horoscope: इन राशियों के लिए शुभ नहीं है ये सप्ताह, एक साथ आ सकती हैं कई मुसीबतें