/newsnation/media/post_attachments/images/2017/05/25/16-uzma1.jpg)
पाकिस्तान में जबरन शादी के बाद फंसी भारतीय महिला उजमा जान गुरुवार को वतन वापस लौट आईँ। भारत आने के बाद उजमा ने एक प्रेस कांफ्रेंस कर अपना दर्द बताया कि किस तरह वो पाकिस्तान में फंस गई थी। उन्होंने बताया कि मेरे जैसे बहुत लड़कियां वहां फंसी हुई हैं।
मीडिया को संबोधित करते हुए उजमा ने पाकिस्तान को मौत का कुआं बताया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान जाना तो बहुत ही आसान है लेकिन लौटना बहुत मुश्किल।
मीडिया को संबोधित करते हुए उजमा ने कहा कि आज का दिन मेरे लिए बड़ा दिन है। उन्होंने कहा, 'पाकिस्तान के तालिबान इलाके से मैं सही सलामत लौट आया।'
इस दौरान उजमा ने कहा, 'मै भारत पहुंचते ही अपनी जमीं को चूमा, क्योंकि मुझे यहां आजादी महसूस होने लगी।' खुशी का इजहार करते हुए उन्होंने कहा कि मैं बता नहीं सकती हूं कि मैं कितनी खुश हूं।
It's easy to go to Pak, but tough to return. Pakistan is a 'well of death'. Even those who go there after arrange marriage are crying: Uzma pic.twitter.com/v0EOBuVYWV
— ANI (@ANI_news) May 25, 2017
Want to thank Sushma ma'am. high commission officials. I am an orphan, first time, I realised my life is so valuable: Uzma pic.twitter.com/b8de8slFb2
— ANI (@ANI_news) May 25, 2017
पाकिस्तान में बंधक भारतीय महिला ने कहा कि भारत का नागरिक होना गर्व की बात है। उजमा के प्रेस कांफ्रेंस के दौरान के साथ विदेश मंत्री सुषमा स्वराज भी मौजूद हैं।
प्रेस कांफ्रेस के दौरान उजमा ने कहा कि वतन लौटने में भारतीय उच्चायोग ने बहुत मदद की। इस दौरान उन्होंने विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को धन्यवाद दिया।
इसे भी पढ़ेंः वतन लौटी उजमा का सुषमा स्वराज ने किया स्वागत, पाकिस्तानी शख्स ने किया था 'जबरन निकाह'
HIGHLIGHTS
- उजमा ने कहा मेरे जैसे कई लड़कियां पाकिस्तान में फंसी हुई है
- प्रेस कांफ्रेंस में उजमा ने कहा, भरतीय नगारिक होना गर्व की बात
Source : News Nation Bureau