राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (आरएसएस) के स्वयंसेवक आज 90 साल पुरानी यूनिफॉर्म (खाकी निकर) छोड़कर भूरे रंग के ट्राउजर में नजर आए। संघ ने विजयादशमी पर ड्रेस बदलने का ऐलान किया था। जिसके बाद मंगलवार को तड़के स्वयंसेवक नई ड्रेस में नजर आए। आज संघ का स्थापना दिवस भी है।
नागपुर में हुए कार्यक्रम में संघ प्रमुख मोहन भागवत, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस मौजूद थे। जहां सभी ट्राउजर में नजर आए।
Maharashtra: RSS #Vijayadashami celebrations underway in Nagpur, Mohan Bhagwat, Union Min. Nitin Gadkari & Maha CM Devendra Fadnavis present pic.twitter.com/UZBESk4If2
— ANI (@ANI_news) October 11, 2016
Nagpur (Maharashtra): RSS Chief Mohan Bhagwat takes part in the route march by RSS cadres on the occasion of #Vijayadashamipic.twitter.com/giwkx60rTZ
— ANI (@ANI_news) October 11, 2016
संघ के प्रचार प्रमुख मनमोहन वैद्य ने कहा, विभिन्न मुद्दों पर RSS के साथ काम करने को लेकर समाज की स्वीकृति बढ़ती जा रही है और सुविधा के स्तर को देखते हुए वेशभूषा में बदलाव किया गया। यह परिवर्तन बदलते समय के अनुरूप ढलना दर्शाता है।
उन्होंने बताया कि 8 लाख से अधिक ट्राउजर वितरित कर दिए गए हैं। इनमें 6 लाख सिले हुए ट्राउजर हैं और दो लाख का कपड़ा है जो देशभर में संघ कार्यालयों पर पहुंचा दिए गए हैं।