मंदसौर के डीएम-एसपी के तबादले की वजह स्थानीय असंतोष, मुख्य सचिव बंसत सिंह का बयान

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने मंदसौर, नीमच और रतलाम के ज़िलाधिकारियों के तबादले की वजह स्थानीय अंसतोष को दूर करना बताया है।

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने मंदसौर, नीमच और रतलाम के ज़िलाधिकारियों के तबादले की वजह स्थानीय अंसतोष को दूर करना बताया है।

author-image
Shivani Bansal
एडिट
New Update
मंदसौर के डीएम-एसपी के तबादले की वजह स्थानीय असंतोष, मुख्य सचिव बंसत सिंह का बयान

मंदसौर हिंसा

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव बसंत प्रताप सिंह ने मंदसौर, नीमच और रतलाम के ज़िलाधिकारियों के तबादले की वजह स्थानीय अंसतोष को दूर करना बताया है। 

Advertisment

बता दें कि मध्य प्रदेश में किसानों के आंदोलन के हिंसक रूप लेने और मंदसौर में हुई गोलीबारी में पांच किसानों के मारे जाने के बाद हिंसाग्रस्त माहौल में मंदसौर, नीमच व रतलाम के जिलाधिकारियों का तबादला किया गया है। 

मुख्य सचिव सिंह ने बताया कि, किसी भी घटना के बाद स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति असंतोष होता है, इसी के मद्देजनर जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक ओ पी त्रिपाठी का तबादला किया गया है।

शिवपुरी के जिलाधिकारी को मंदसौर भेजा है, इसलिए वहां दूसरे अधिकारी को भेजा गया है। इसके अलावा रतलाम व नीमच के अफसर प्रशिक्षण पर हैं, इसलिए दूसरे अधिकारी भेजे गए हैं।

LIVE: मंदसौर नहीं पहुंच पाए राहुल गांधी, पुलिस ने हिरासत में लिया

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नीमच के पुलिस अधीक्षक मनोज सिंह को मंदसौर और पुलिस अधीक्षक (रेल) भोपाल टी. के. विद्यार्थी को नीमच का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं मंदसौर पुलिस अधीक्षक ओ. पी. त्रिपाठी को पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।

गुरुवार की सुबह एक आदेश जारी कर मंदसौर के जिलाधिकारी स्वतंत्र कुमार सिंह का तबादला कर उनके स्थान पर शिवपुरी के जिलाधिकारी ओ पी श्रीवास्तव को ट्रांसफर किया गया है।

वहीं बी चंद्रशेखर के स्थान पर तन्वी सुन्द्रियाल को रतलाम व रजनीश श्रीवास्तव के स्थान पर कौशलेंद्र विक्रम सिंह को नीमच का जिलाधिकारी बनाया गया है। इसके अलावा तरुण राठी को शिवपुरी का जिलाधिकारी बनाया गया है।

बता दें कि राज्य में 1 जून से किसान कर्ज माफी और फसल के उचित दाम की मांग को लेकर हड़ताल पर है। गुरुवार को हड़ताल का आठवां दिन है। मालवा-निमाड़ अंचल में किसानों का आंदोलन बीते दो दिनों से हिंसक बना हुआ है।

मंगलवार को मंदसौर में पुलिस बल की गोलीबारी में पांच किसानों की मौत के बाद बुधवार को कई स्थानों पर हिंसा हुई और वाहनों को फूंका गया।

कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  

Source : IANS

madhya-pradesh farmer-protest Mandasaur
      
Advertisment