/newsnation/media/post_attachments/images/2017/12/06/94-100eeee9fa47a0eeb7ac675fedd77c29.jpg)
कोहरे के कारण ट्रेनें रद्द (IANS)
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सुबह कोहरा छाया रहा। यहां का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ऊपर 13.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उत्तरी भारत के अलग-अलग इलाकों में धुंध के कारण ट्रेनों पर भी असर पड़ा है।
कोहरे के कारण 10 रेलगाड़ियों को रद्द कर दिया गया, 20 अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं और कम से कम 5 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है।
मौसम विभाग के अनुसार, 'सुबह हल्का कोहरा छाया रहा।
#Delhi: 20 trains arriving late, 5 rescheduled & 10 cancelled due to operational reasons/ decreased visibility.
— ANI (@ANI) December 6, 2017
आसमान में सामान्य तौर पर बादल छाए रहने और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।'
और पढ़ें: गुजरात चुनाव 2017: जिग्नेश मेवानी के काफिले पर हमला, बीजेपी पर आरोप
Source : News Nation Bureau