द्रौपदी मुर्मू बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति, गणमान्य लोगों ने दी बधाई
द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत देश के शीर्ष राजनेता संसद भवन में मौजूद रहे. द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह परंपरागत तरीके से ही हुआ. मंच पर रामनाथ कोविंद...
highlights
- द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी राष्ट्रपति पद की शपथ
- द्रौपदी मुर्मू को दी जाएगी 21 तोपों की सलामी
- चीफ जस्टिस एनवी रमना दिलाएंगे पद की शपथ
नई दिल्ली:
द्रौपदी मुर्मू ने देश के 15वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ग्रहण कर लिया. सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस एनवी रमना ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत देश के शीर्ष राजनेता संसद भवन में मौजूद रहे. द्रौपदी मुर्मू का शपथ ग्रहण समारोह परंपरागत तरीके से ही हुआ. मंच पर रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति वैंकेया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और सीजेआई एनवी रमना मौजूद रहे. बता दें कि द्रौपदी मुर्मु भारत के इतिहास में पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति हैं. द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रपति चुनाव 2022 में संयुक्त विपक्षी उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को हराया. उन्हें 60 फीसदी से भी ज्यादा वोट मिले.
सुबह 10.15 बजे शपथ ग्रहण
समारोह सोमवार सुबह 10.15 बजे संसद के केंद्रीय कक्ष में उन्होंने शपथ ग्रहण किया. द्रौपदी मुर्मू को चीफ जस्टिस एनवी रमणा (NV Ramana) पद की शपथ दिलाई. संवैधानिक पद की शपथ के बाद द्रौपदी मुर्मू को 21 तोपों को सलामी दी जाएगी. इसके बाद बतौर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का पहला संबोधन हो रहा है.
ये भी पढ़ें: द्रौपदी मुर्मू शपथ ग्रहण समारोह में पहन सकती हैं संथाली साड़ी, भाभी ला रहीं साथ
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को औपचारिक सलामी
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक सलामी मिली. उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे.
#WATCH दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक सलामी मिली। उनके साथ पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौजूद रहे। pic.twitter.com/4bY1vfjapt
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 25, 2022
देश के गणमान्य लोगों ने दी बधाई
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संसद के सेंट्रल हॉल में उनके शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रियों, कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और अन्य गणमान्य लोगों को बधाई दी.
President Droupadi Murmu greets PM Narendra Modi, Union Ministers, Congress interim president Sonia Gandhi and other dignitaries who attended her swearing-in ceremony at the Central Hall of the Parliament.
(Source: Sansad TV) pic.twitter.com/5TXzE1Zmvn
— ANI (@ANI) July 25, 2022
संसद भवन में द्रौपदी मुर्मू ने ली शपथ, बनीं देश की 15वीं राष्ट्रपति
CJI एनवी रमना ने निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाई, वे भारत की 15वीं राष्ट्रपति बनीं. वे देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति हैं, सर्वोच्च संवैधानिक पद संभालने वाली पहली आदिवासी महिला और स्वतंत्र भारत में पैदा होने वाली पहली राष्ट्रपति हैं.
CJI NV Ramana administers oath of office, President-elect Droupadi Murmu becomes the 15th President of India.
She is the second woman President of the country, first-ever tribal woman to hold the highest Constitutional post and the first President to be born in independent India pic.twitter.com/qXd9Kzcg2z
— ANI (@ANI) July 25, 2022
संसद पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, रामनाथ कोविंद भी मौजूद; थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह
निवर्तमान राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद और निर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंची. राष्ट्रपति निर्वाचित द्रौपदी मुर्मू आज भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगी.
Delhi | President-elect Droupadi Murmu and outgoing President Ram Nath Kovind arrive at the Parliament.
(Source: Sansad TV) pic.twitter.com/Zp2IguLnUj
— ANI (@ANI) July 25, 2022
राष्ट्रपति भवन पहुंचीं द्रौपदी मुर्मू, थोड़ी देर में शपथ ग्रहण समारोह
द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति भवन पहुंची हैं. जहां उनका स्वागत मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया. रामनाथ कोविंद के कार्यकाल का ये आखिरी दिन है, तो आज से राष्ट्रपति के तौर द्रौपदी मुर्मू अपना कार्यभार संभालेंगी. थोड़ी देर बाद संसद के केंद्रीय कक्ष में उनका शपथ ग्रहण समारोह शुरू होगा.
#WATCH | Delhi: Outgoing President Ram Nath Kovind and his wife Savita Kovind extend greetings to President-elect Droupadi Murmu at Rashtrapati Bhavan.
(Video Source: Rashtrapati Bhavan) pic.twitter.com/DF6dN6iVNQ
— ANI (@ANI) July 25, 2022
यूपी-उत्तराखंड के राज्यपाल शपथ ग्रहण में शामिल होंगे
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ यूपी सदन में मौजूद हैं तो उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सदन में मौजूद हैं. दोनों सीएम आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे. बता दें कि उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह दिल्ली में मौजूद हैं. राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह सुबह 10:15 पर होगा. मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन्ना द्रौपदी मुर्मू को शपथ दिलाएंगे.
राजघाट: द्रौपदी मुर्मू ने महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि
द्रौपदी मुर्मू देश की राष्ट्रपति के पद की शपथ लेंगी. वो संसद के केंद्रीय कक्ष में शपथ लेंगी. अपने शपथ ग्रहण से पहले द्रौपदी मुर्मू राजघाट पहुंचीं. यहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित किये.
President-elect #DroupadiMurmu pays tribute at Rajghat in Delhi.
(Pics Source: Sansad TV) pic.twitter.com/5us9KIUBL7
— ANI (@ANI) July 25, 2022
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Akshaya Tritiya 2024: 10 मई को चरम पर होंगे सोने-चांदी के रेट, ये है बड़ी वजह
-
Abrahamic Religion: दुनिया का सबसे नया धर्म अब्राहमी, जानें इसकी विशेषताएं और विवाद
-
Peeli Sarso Ke Totke: पीली सरसों के ये 5 टोटके आपको बनाएंगे मालामाल, आर्थिक तंगी होगी दूर
-
Maa Lakshmi Mantra: ये हैं मां लक्ष्मी के 5 चमत्कारी मंत्र, जपते ही सिद्ध हो जाते हैं सारे कार्य