द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ

द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ

द्रौपदी मुर्मू आज लेंगी भारत के राष्ट्रपति पद की शपथ

author-image
IANS
New Update
Droupadi Murmu

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद की शपथ लेंगी। उनका शपथ ग्रहण समारोह संसद के सेंट्रल हॉल में आयोजित किया जाएगा।

Advertisment

भारत के मुख्य न्यायाधीश एन.वी. रमण मुर्मू को राष्ट्रपति पद की शपथ दिलाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। तोपों की सलामी के बाद वह भारत के 15वें राष्ट्रपति के रूप में सेंट्रल हॉल में सभा को संबोधित करेंगी।

उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहेंगे।

कार्यक्रम :

सुबह 9.22 बजे - निर्वाचित राष्ट्रपति राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी।

सुबह 9.42 बजे - राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में आयोजित होने वाले समारोह में हिस्सा लेंगी।

सुबह 9.50 बजे- वह संसद के लिए औपचारिक राष्ट्रपति के काफिले में रवाना होंगी।

सुबह 10 बजे- द्रौपदी मुर्मू संसद पहुंचेंगी।

सुबह 10.15 बजे - निर्वाचित राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगी। इसके बाद 21 तोपों की सलामी दी जाएगी।

सुबह 10.23 बजे - वह सेंट्रल हॉल में सभा को संबोधित करेंगी।

सुबह 10.57 बजे- राष्ट्रपति मुर्मू औपचारिक जुलूस संग राष्ट्रपति भवन पहुंचेंगी।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment