द्रौपदी मुर्मू की जीत पर यशवंत सिन्हा समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Presidential Poll 2022 Results: विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई देते हुए अपनी हार स्वीकार ली. उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं.

author-image
Shivani Kotnala
New Update
Presidential Poll 2022 Results

Presidential Poll 2022 Results( Photo Credit : Newsnation)

Presidential Poll 2022 Results: राष्ट्रपति चुनाव में द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली है. वह देश की 15वीं  राष्ट्रपति बनी हैं. उनकी जीत पर यशवंत सिन्हा समेत कई नेताओं ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.  विपक्ष के कैंडिडेट यशवंत सिन्हा ने द्रौपदी मुर्मू को जीत पर बधाई देते हुए अपनी हार स्वीकार ली. उन्होंने कहा, मैं राष्ट्रपति चुनाव 2022 में द्रौपदी मुर्मू को उनकी जीत पर बधाई देता हूं. देश को उम्मीद है कि गणतंत्र के 15वें राष्ट्रपति के रूप में वे बिना किसी भय या पक्षपात के संविधान के संरक्षक के रूप में कार्य करेंगी. उन्होंने आगे कहा, अपने चुनाव अभियान के दौरान, मैंने राष्ट्र और आम लोगों के सामने प्रमुख मुद्दों पर विपक्ष के विचारों और चिंताओं को उजागर करने की कोशिश की. चुनाव के परिणाम के बावजूद, मेरा मानना है कि इसने भारतीय लोकतंत्र को 2 महत्वपूर्ण तरीकों से लाभान्वित किया है.

Advertisment

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई देते हुए कहा, राष्ट्रपति चुनाव में प्रभावी जीत दर्ज करने पर द्रौपदी मुर्मू को बधाई. वे गाँव, गरीब, वंचितों के साथ-साथ झुग्गी-झोपड़ियों में भी लोक कल्याण के लिए सक्रिय रहीं हैं. आज वे उनके बीच से निकल कर सर्वोच्च संवैधानिक पद तक पहुंचीं. यह भारतीय लोकतंत्र की ताक़त है. तीसरे राउंड की काउंटिंग में ही द्रौपदी मुर्मू ने जीत हासिल कर ली थी. तीसरे दौर की मतगणना कर्नाटक, केरल, एमपी, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा और पंजाब राज्यों में हुई. इस दौर में कुल वैध मत 1,333 हैं. वैध मतों का कुल मूल्य 1,65,664 है. जिसमें द्रौपदी मुर्मू को 812 वोट मिले. जबकि यशवंत सिन्हा को 521 वोट मिले. मुर्मू के पक्ष में 577777 वोट पड़े. जबकि यशवंत सिन्हा के पक्ष में 261062 वोट मिले

ये भी पढ़ेंः National Herald Case: ED के सामने सोनिया गांधी की पेशी आज, कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन

बता दें कि वह देश की पहली आदिवासी राष्ट्रपति भी बनी हैं. वहीं  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने NDA की तरफ से राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू से उनके आवास पर मुलाकात की.पीएम मोदी ने ट्वीट किया, "श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का जीवन, उनके शुरुआती संघर्ष, उनकी समृद्ध सेवा और उनकी अनुकरणीय सफलता प्रत्येक भारतीय को प्रेरित करती है.

HIGHLIGHTS

  • जीत के लिए द्रौपदी मुर्मू पहले राउंड से ही यशवंत सिन्हा से आगे थीं
  • विजयी होने पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू को यशवंत सिन्हा ने दी बधाई
  • द्रौपदी मुर्मू को पीएम मोदी ने राष्ट्रपति बनने पर दी जीत की बधाई
draupadi murmu president NDA presidential candidate Draupadi Murmu Draupadi Murmu Draupadi Murmu news in hindi Presidential candidate Draupadi Murmu Draupadi Murmu news Draupadi Murmu Profile Presidential Poll 2022 Results
      
Advertisment