Draupadi Murmu Profile: जानें कौन हैं NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू

Draupadi Murmu Profile : राष्ट्रपति चुनाव 2022 (Presidential Elections 2022) को लेकर विपक्षी दलों के बाद एनडीए (NDA) ने भी मंगलवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है.

author-image
Deepak Pandey
एडिट
New Update
Draupadi Murmu Profile

Draupadi Murmu Profile( Photo Credit : फाइल फोटो)

Draupadi Murmu Profile : राष्ट्रपति चुनाव 2022 (Presidential Elections 2022) को लेकर विपक्षी दलों के बाद एनडीए (NDA) ने भी मंगलवार को अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दी है. पार्टी ने राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) को अपना प्रत्याशी बनाया है. भाजपा (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि 20 से ज्यादा नाम थे, लेकिन एनडीए की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू होंगी. द्रौपदी मुर्मू के राजनीतिक सफर के बारे में बात करें तो उन्होंने ओडिशा में पार्षद बनने के साथ राजनीतिक जीवन की शुरुआत की थी. 

Advertisment

यह भी पढ़ें : छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा के पास CRPF काफिले पर नक्सली हमला, 3 जवान शहीद

20 जून 1958 में जन्मी द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) ओडिशा में बीजेपी और बीजू जनता दल गठबंधन सरकार के दौरान 2000-2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार और 6 अगस्त, 2002 से मई तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री थीं. साल 2000 और 2004 में वह ओडिशा की पूर्व मंत्री और रायरंगपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक थीं. झारखंड की वह पहली महिला राज्यपाल बनी थीं.

यह भी पढ़ें : भारत-वियतनाम राजनयिक संबंधों की 50वीं वर्षगांठ पर ओम बिरला ने कही ये बड़ी बात

द्रौपदी मुर्मू राज्यपाल नियुक्त होने वाली ओडिशा की पहली महिला और आदिवासी नेता रही हैं. निर्वाचित होने के बाद भारत की पहली आदिवासी राष्ट्रपति और दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू होंगी. साथ ही वे ओडिशा से भी प्रथम राष्ट्रपति होंगी. 

Draupadi Murmu BJP NDA Presidential Elections 2022 Draupadi Murmu Profile Presidential Election Candidate
      
Advertisment