डॉ. हरगोविंद खुराना को गूगल ने किया याद, बनाया खास डूडल

डॉ. खुराना को चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार पाने वाले वह भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति थे।

डॉ. खुराना को चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार पाने वाले वह भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति थे।

author-image
Sonam Kanojia
एडिट
New Update
डॉ. हरगोविंद खुराना को गूगल ने किया याद, बनाया खास डूडल

गूगल ने बनाया खास डूडल

भारतीय-अमेरिकी वैज्ञानिक डॉ. हरगोविंद खुराना की आज (9 जनवरी) पुण्यतिथि है। गूगल ने अपने डूडल के जरिए उन्हें याद किया है। डॉ. हरगोविंद को 1968 में चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया था।

Advertisment

डॉ. हरगोविंद खुराना का जन्म रायपुर में 1922 में हुआ। जब वह 12 साल के थे, तब उनके पिता का निधन हो गया। उनके बड़े भाई ने पूरे परिवार को संभाला। डॉ. हरगोविंद ने 1943 में पंजाब यूनिवर्सिटी से बीएससी (ऑनर्स) किया। साल 1945 में एमएससी की डिग्री हासिल की।

ये भी पढ़ें: सिनेमाघरों में राष्ट्रगान को अनिवार्य किए जाने के खिलाफ केंद्र सरकार

फिर भारत सरकार की स्कॉलरशिप पर उच्च शिक्षा के लिए इंग्लैंड चले गए। वहां उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि अर्जित की। डॉ. खुराना ने जीन इंजीनियरिंग (बायो टेक्नोलॉजी) विषय की बुनियाद रखने में अहम भूमिका निभाई।

जेनेटिक कोड की भाषा समझने और प्रोटीन संश्लेषक में भूमिका प्रतिपादित करने के लिए डॉ. खुराना को चिकित्सा विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया। यह पुरस्कार पाने वाले वह भारतीय मूल के तीसरे व्यक्ति थे।

साल 2011 में इस महान वैज्ञानिक ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

ये भी पढ़ें: राजस्थान में नहीं रिलीज होगी 'पद्मावत', सीएम ने किया ऐलान

Source : News Nation Bureau

Google Doodle dr. hargobind khurana
Advertisment