डाकोला विवाद पर चीन ने किया दावा, केवल भारत की सेनाएं पीछे हटीं
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन के सीमाबल 'डोंगलोंग में गश्त जारी रखेंगे।' डोंगलोंग को भारत डोकलाम कहता है।
नई दिल्ली:
डाकोला में पिछेले दो महीने से भी अधिक समय से चल रहे विवाद पर चीन और भारत के विदेश मंत्रालय का अलग-अलग बयान सामने आये है।
चीन ने सोमवार को कहा कि भारत ने डोकलाम (डाकोला) से अपनी सेनाएं हटा दी हैं लेकिन उसकी सेनाएं क्षेत्र में बनी हुई हैं।
चीन के विदेश मंत्रालय ने कहा कि चीन के सीमाबल 'डोंगलोंग में गश्त जारी रखेंगे।' डोंगलोंग को भारत डोकलाम कहता है।
चीन के विदेश मंत्रालय की प्रक्ता हु चुनयिंग ने कहा, '28 अगस्त की दोपहर भारत ने डोकलाम की सीमा से अपनी सेनाएं और उपकरण हटा दिए। चीन के सुरक्षाकर्मियों ने इसकी पुष्टि की है।'
यह भी पढ़ें: CBI कोर्ट ने रेपिस्ट बाबा गुरमीत राम रहीम सिंह को सुनाई 10 साल की सजा
चुनयिंग ने कहा, 'चीन ऐतिहासिक समझौते के आधार पर अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता को बनाए रखेगा।'
यह पूछे जाने पर कि क्या दोनों ओर से सेनाओं को हटाया गया है, हुआ ने समान बयान को दोहराया।
चीन के विदेश मंत्रालय का यह बयान भारत द्वारा सोमवार को जारी उस बयान से बिल्कुल अलग है, जिसमें कहा गया था कि दोनों देशों के बीच डोकलाम से सेनाएं हटाने पर सहमति बनी है।
डोकलाम में भारत और चीन के बीच बीते जून से ही गतिरोध बना हुआ है। भारत के विदेश मंत्रालय ने जारी बयान में कहा था, 'हम अपने विचारों को व्यक्त कर सके एवं अपनी चिंताओं और हितों को साझा कर पाए ।'
भारतीय बयान के मुताबिक, 'इस आधार पर डोकलाम पर सेनाओं को हटाने पर सहमति बनी है, जो जारी है।'
यह भी पढ़ें: डाकोला विवाद: चीन भारत आपसी सहमति से सेना हटाने को तैयार
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Rang Panchami 2024: आज या कल कब है रंग पंचमी, पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका महत्व जानिए
-
Good Friday 2024: क्यों मनाया जाता है गुड फ्राइडे, जानें ये 5 बड़ी बातें
-
Surya Grahan 2024: सूर्य ग्रहण 2024 किन राशि वालों के लिए होगा लकी
-
Bhavishya Puran Predictions: भविष्य पुराण के अनुसार साल 2024 की बड़ी भविष्यवाणियां