दिग्विजय सिंह ने कहा- कांग्रेस के खराब प्रदर्शन से नहीं घटेगा का राहुल गांधी का कद
कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने यूपी में कांग्रेस की करारी हार के बाद शनिवार को कहा, 'खराब प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कद कम किए जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।'
नई दिल्ली:
कांग्रेस के बड़े नेता दिग्विजय सिंह ने यूपी में कांग्रेस की करारी हार के बाद शनिवार को कहा, 'खराब प्रदर्शन को देखते हुए पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी का कद कम किए जाने का कोई सवाल ही पैदा नहीं होता।'
सिंह ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव को लेकर प्रश्न के जवाब में मीडिया से कहा, 'राहुल गांधी का कद कम किए जाने का सवाल ही नहीं उठता।'
उन्होंने कहा, 'नेहरू-गांधी परिवार कांग्रेस की एकजुटता के लिहाज से महत्वपूर्ण है और राहुल ही इसका नेतृत्व कर सकते हैं।'
बीजेपी के उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में जीत की ओर बढ़ने पर सिंह ने स्वीकार किया कि कांग्रेस को क्षेत्रीय स्तर पर नए नेतृत्व की जरूरत है।
ये भी पढ़ें: यूपी विधानसभा चुनाव परिणाम: बीएसपी अध्यक्ष मायावती ने कहा, ईवीएम में घोटाला, चुनाव रद्द हो
सिंह ने कहा, 'मैंने पहले भी कहा है कि हमें राज्यों में नए नेतृत्व की जरूरत है। जिन राज्यों में हमारे क्षेत्रीय नेता मजबूत नहीं हैं, वहां हमें निर्णायक फैसले लेने की जरूरत है।'
हालांकि, पार्टी पंजाब में जीत की ओर बढ़ रही है और मणिपुर और गोवा में सबसे आगे चल रही है।
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
धर्म-कर्म
-
Namkaran Muhurat May 2024: मई 2024 में नामकरण संस्कार के लिए ये हैं शुभ मुहूर्त, ऐसे रखें बेबी का नाम
-
Chanakya Niti: चाणक्य के अनुसार चंचल मन वाले लोग होते हैं ऐसे, दोस्ती करें या नहीं?
-
Masik Janmashtami 2024: कल मासिक कृष्ण जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये 3 शुभ योग, जल्द विवाह के लिए करें ये उपाय
-
May Promotion Horoscope: मई 2024 में इन 3 राशियों को मिलेगी नौकरी में जबरदस्त तरक्की, सिंह का भी शामिल!