भाजपा को दिग्विजय ने बताया भारतीय चंदा पार्टी

भाजपा को दिग्विजय ने बताया भारतीय चंदा पार्टी

भाजपा को दिग्विजय ने बताया भारतीय चंदा पार्टी

author-image
IANS
New Update
Digvijaya Singh

(source : IANS)( Photo Credit : (source : IANS))

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक बार फिर भाजपा पर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को भारतीय चंदा पार्टी तक करार दे दिया है।

Advertisment

पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने सागर जिले के एक वीडियो को साझा किया है, जिसमें एक व्यक्ति चर्चा करते हुए कथित तौर पर पार्टी फंड की बात कर रहा है। इसी को लेकर सिंह ने ट्वीट करते हुए लिखा, शिवराज सरकार जनता से वसूली हर तरह से कर रही है। हर काम के लिए लाओ चंदा। कभी नेता जी आ रहे कभी धार्मिक आयोजन होना है, कभी भाजपा मंत्री जी को महीना वसूली कोटा की पूर्ति करना है। यह सागर का अधिकारी कौन है, क्या इसकी जॉंच होगी? जनता त्रस्त भाजपा मस्त! भारतीय चंदा पार्टी।

ज्ञात हो कि सिंह के निशाने पर भाजपा का संगठन और मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हमेशा रहते हैं। अब एक वायरल हुए वीडियो के आधार पर हमला बोला है। इस वीडियो को सागर जिले का बताया जा रहा है, जिसमें एक अधिकारी गेहूं तुलवाई के एवज में रकम की मांग कर रहा है।

डिस्क्लेमरः यह आईएएनएस न्यूज फीड से सीधे पब्लिश हुई खबर है. इसके साथ न्यूज नेशन टीम ने किसी तरह की कोई एडिटिंग नहीं की है. ऐसे में संबंधित खबर को लेकर कोई भी जिम्मेदारी न्यूज एजेंसी की ही होगी.

Source : IANS

      
Advertisment