logo-image

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और बीजेपी की नक्सलियों से है सांठगांठ : दिग्विजय सिंह

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होनें कहा कि, 'मुख्यमंत्री रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज्य के नक्सलियों के साथ ‘समझौता व तालमेल’ है।'

Updated on: 25 Apr 2017, 09:24 PM

highlights

  • दिग्विजय सिंह ने कहा-भाजपा और रमन सिंह का है नक्सलियों से सांठगांठ
  • दिग्विजय सिंह ने कहा सरकार को सभी पक्षों से बातचीत करनी चाहिए

नई दिल्ली:

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होनें कहा, 'मुख्यमंत्री रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राज्य के नक्सलियों के साथ ‘समझौता व तालमेल’ है।'

दिग्विजय सिंह की यह टिप्पणी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्होंने नक्सलियों द्वारा छत्तीसगढ़ के सुकमा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के जवानों पर हमले को ‘नृशंस हत्या’ करार दिया था और कहा था कि केंद्र सरकार अपनी नक्सल-रोधी रणनीति की समीक्षा करेगी।

और पढ़ें: सुकमा हमला: नक्सलियों से निपटने के लिए सरकार बना रही नई आक्रामक रणनीति

दिग्विजय ने कहा, 'मुख्यमंत्री रमन सिंह जी और भाजपा के नेता वहां से चुनाव बड़ी आसानी से जीतते हैं, क्योंकि उनका नक्सलियों के साथ समझौता व तालमेल है। मैंने यह बात पहले भी कही है और आज फिर दोहरा रहा हूं।'

दिग्विजय सिंह के इस बयान से सियासी बवाल मचने की पूरी संभावना है। हमले में सीआरपीएफ के 25 जवान शहीद हो गए। कांग्रेस नेता ने हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी।

उन्होंने कहा, 'सरकार को सभी पक्षों से बातचीत करनी चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार केवल ‘जुमलों’ में विश्वास करती है और वह इसमें मई, 2014 से ही लिप्त हैं। इधर देश के जवान कभी आतंकियों का शिकार बनते हैं तो कभी नक्सलियों का। मोदी सरकार का इन समस्याओं पर बिल्कुल ध्यान नहीं है।'

दिग्विजय सिंह ने कहा कि जब तक राज्य की जनजाति आबादी को विश्वास में नहीं लिया जाता, नक्सली हिंसा पर काबू नहीं पाया जा सकता।

और पढ़ें: गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सुकमा में हुए नक्सली हमले को बताया सोची समझी साज़िश