/newsnation/media/post_attachments/images/2017/09/08/29-no-fly-list.jpg)
DGCA ने जारी की 'नो फ्लाई लिस्ट'
केंद्र सरकार ने विमान यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से बड़ा कदम उठाया है। डीजीसीए ने नो फ्लाई लिस्ट जारी की है। डीजीसीए ने बताया है कि यह नो फ्लाई लिस्ट तीन स्तरीय होगी। होगा। इसे यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के मद्देनजर लाया गया है।
नो फ्लाई लिस्ट के अंतर्गत मौखिक तौर पर अभद्र व्यवहार करने पर 3 महीने का प्रतिबन्ध लगाया गया है। इसके बाद दूसरे स्तर पर शारीरिक दुर्व्यवहार को शामिल किया गया है जिसमें शारीरिक तौर पर अभद्र व्यवहार करने पर 6 महीने का प्रतिबन्ध लगाया गया है।
तीसरे स्तर में धमकी को शामिल किया गया है। धमकी देने वाले पर अभद्र व्यवहार करने पर न्यूनतम 2 साल का प्रतिबन्ध लगाया गया है। इस नियम के अंतर्गत सभी मंत्री, सांसदों और विधायकों सहित आम लोग भी दायरे में होंगे।
If MHA informs us about a certain individual then that person will also be added in the No-Fly List: DGCA pic.twitter.com/YOmhYRYsga
— ANI (@ANI) September 8, 2017
नो फ्लाई लिस्ट में आने के बाद विधानसभाओं या फिर संसद से अनुरोध आने के बाद भी इसी नियम के तह्त कार्रवाई की जाएगी। उड्डयन मंत्री (मिनिस्टर ऑफ स्टेट), जयंत सिन्हा ने कहा, 'नो फ्लाई लिस्ट का मकसद यात्रियों की सुरक्षा के चलते उठाया गया है, जोकि हमारी प्राथमिकता है।'
शिवसेना के दबंग सांसद रवींद्र गायकवाड़ के खिलाफ 2 FIR, एयर इंडिया के कर्मचारी से मारपीट का है आरोप
गौरतलब है कि मार्च 2017 में शिवसेना सांसद रविंद्र गायकवाड़ के एयर इंडिया कर्मचारी को चप्पल से पीटने की ख़बर सामने आई थी। तब इस मामले ने काफी तूल पकड़ा था और मामला संसद तक पहुंचा था। इसके बाद से ही नो फ्लाई लिस्ट लाने की मांग की जा रही थी।
यह भी पढ़ें: इस फिल्म में दिखेगा सलमान खान का सबसे स्टाइलिश लुक
कारोबार से जुड़ी ख़बरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
Source : News Nation Bureau