/newsnation/media/post_attachments/images/2022/02/21/dkb-live-65.jpg)
DKB ( Photo Credit : News Nation)
शिवमोगा में रविवार रात बदमाशों ने बजरंग दल के 23 वर्षीय कार्यकर्ता हर्षा की चाकू मारकर हत्या कर दी. पथराव और वाहनों को जलाने की घटनाओं के बाद जिले में दो दिनों के लिए निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है. शहर को पुलिस का गढ़ बना दिया गया है. पूरे राज्य में पुलिस महकमा हाई अलर्ट पर है. कर्नाटक से शुरू हुए हिजाब विवाद के बीच हर्षा की हत्या ने देशभर की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है. इस बीच कर्नाटक भाजपा के पंचायत राज और ग्रामीण विकास मंत्री के.एस. ईश्वरप्पा ने सोमवार को शिवमोगा जिले में एक हिंदू कार्यकर्ता की हत्या पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक विशेष समुदाय के कुछ गुंडों द्वारा किया गया कार्य था और कांग्रेस के बयानों ने हमलों को प्रोत्साहित किया है. हिंदू नेता की हत्या के पीछे हिजाब विवाद या 'खूनी जिहाद'? न्यूज नेशन पर देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.
- इस केस को एटीएस या सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
- इस केस में एक राजनीतिक दल का हाथ है : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
- राहुल गांधी ने इस मामले में निंदा तक नहीं की : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
- तेलंगाना के एक विधायक ने उनको मारने की धमकी दी थी : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
- जिहादियों को एक राजनीतिक दल का संरक्षण है : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
- पहले बम धमाके होते थे और अब टारगेट किलिंग : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
- अहमदाबाद में टारगेट किलिंग का मामला था : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
हर्षा की सुनियोजित हत्या हुई है, अखलाक के साथ ऐसा नहीं था : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
- कांग्रेस जिहादियों को प्रोत्साहन देती है : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
- यह एक राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
- पिछले हफ्ते हुईं तीन हत्याएं राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है : तुहिन सिन्हा, प्रवक्ता, BJP
- चुनाव के समय ही इस तरह के धार्मिक मुद्दे क्यों उठाए जाते हैं : श्वेता मोदी, जयपुर
- अहमदाबाद में 14 साल पहले 59 लोगों की किसने जान ली : विनोद बंसल, राष्ट्रीय प्रवक्ता, VHP
- यह इस्लामिक आतंकवाद का एक हिस्सा है : शिवम त्यागी, राजनीतिक विश्लेषक
- कांग्रेस इस्लामिक कट्टरपंथ को बौद्धिक समर्थन देती है : शिवम त्यागी, राजनीतिक विश्लेषक
- हिजाब पर कोई टिप्प्णी के लिए किसी को मार देना कहां तक ठीक है : शिवम त्यागी, राजनीतिक विश्लेषक
- इनके लिए इस्लामिक कट्टरपंथ व चुनाव महत्वपूर्ण है : शिवम त्यागी, राजनीतिक विश्लेषक
- कानून अखलाक और पहलू मामले में भी जांच कर रहा था : शिवम त्यागी, राजनीतिक विश्लेषक
- यह सब इस्लामिक कट्टरपंथ की वजह से हो रहा है : शिवम त्यागी, राजनीतिक विश्लेषक
- कांग्रेस हिंदुओं के खिलाफ राजनीति करती है : शिवम त्यागी, राजनीतिक विश्लेषक
- हिजाब पर लिखने पर क्या ऐसी सजा दी जाएगी : शिवम त्यागी, राजनीतिक विश्लेषक
- कर्नाटक में किसी सरकार है सबको पता है : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- आज हाथरस में भी बीजेपी कार्यकर्ता की हत्या हुई, उसकी बात नहीं हो रही : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- शिमोगा जिले से गृह मंत्री आते हैं : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- यह बिल्कुल गलत कहना होगा कि यह हिजाब विवाद है : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- आज यूपी, कर्नाटक और केंद्र में किसकी सरकार है : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- आज यूपी के डुमरियागंज में बीजेपी उम्मीदवार ने आपत्तिजनक बयान दिया : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- इस मामले की जांच हो और दोषी को सजा मिले : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- राहुल गांधी गांधी और गोडसे व हिंसा और अहिंसा में अंतर बताया है : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- कट्टरपंथ कहीं हो बिल्कुल गलत है : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- हाथरस की बेटी का पता लेने राहुल और प्रियंका ही पहुंची थे : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- उन्नाव भी सबसे पहले राहुल और प्रियंका ही पहुंचे थे : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- कर्नाटक में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई है : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
बीजेपी सरकार अपने लोगों की रक्षा भी नहीं कर पा रही है : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस - कांग्रेस की सरकार होती तो राहुल गांधी पर सवाल उठते : अलका लांबा, राष्ट्रीय प्रवक्ता कांग्रेस
- कट्टरवाद कहीं हो बुरा है : मौलाना साजिद रशीदी, अध्यक्ष, AIIA
- कट्टरवाद शब्द का गलत तरीके से इस्तेमाल हो रहा है : मौलाना साजिद रशीदी, अध्यक्ष, AIIA
- मुसलमानों को बदनाम किया जा रहा है : मौलाना साजिद रशीदी, अध्यक्ष, AIIA
- न हिंदू मरा न मुसलमान मरा, इंसान मरा है : मौलाना साजिद रशीदी, अध्यक्ष, AIIA
- इस मामले को सांप्रदायिक रंग देने का प्रयास किया जा रहा है : मौलाना साजिद रशीदी, अध्यक्ष, AIIA
- हिजाब के साथ भगवान पहनने पर भी रोक लगाई जाए : मौलाना साजिद रशीदी, अध्यक्ष, AIIA
- हिंदू और मुसलमानों को चैन से जीने दिया जाए : मौलाना साजिद रशीदी, अध्यक्ष, AIIA
- हिंदू कहीं खतरे में नहीं है : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- राहुल गांधी देश के प्रधानमंत्री नहीं है : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- राहुल गांधी की कर्नाटक में सरकार भी नहीं है : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- हमारी कांग्रेस के साथ कई मुद्दों पर नहीं बनती : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- यह धार्मिक उन्माद फैलाने की एक साजिश है : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- मैं अखलाक के घर गया था : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- अखलाक और हर्षा की मौत अलग है : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
- कर्नाटक भाजपा शासित राज्य है : विजय शंकर तिवारी, प्रवक्ता, VHP
- देश को अराजक बनाने का प्रयास किया जा रहा है : विजय शंकर तिवारी, प्रवक्ता, VHP
- ये चाहते हैं क्रिया की प्रतिक्रिया हो : विजय शंकर तिवारी, प्रवक्ता, VHP
Source : News Nation Bureau