logo-image

Desh Ki Bahas : 'हिंदुत्व' पर निशाना साधकर क्या कांग्रेस अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रही?

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने 'हिंदुत्व' का राग छेड़ दिया है. कांग्रेस नेताओं के भाषणों में जहां हिंदुओं के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर नजर आ रहा है तो वहीं 'हिंदुत्व' उनके निशाने पर है.

Updated on: 11 Jan 2022, 07:59 PM

नई दिल्ली:

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस ने 'हिंदुत्व' का राग छेड़ दिया है. कांग्रेस नेताओं के भाषणों में जहां हिंदुओं के प्रति सॉफ्ट कॉर्नर नजर आ रहा है तो वहीं 'हिंदुत्व' उनके निशाने पर है. राहुल गांधी हों या फिर कांग्रेस के फायरब्रांड नेता दिग्विजय सिंह, सलमान खुर्शीद या मणिशंकर अय्यर हर किसी ने किसी न किसी रूप में 'हिंदुत्व' पर निशाना साधा है. लेकिन जिस देश में लगभग सौ करोड़ की आबादी हिंदुओं की हो उसमें 'हिंदुत्व' पर निशाना साधकर क्या कांग्रेस अपने पैर पर कुल्हाड़ी नहीं मार रही? 'हिंदुत्व' पर निशाना साधकर क्या कांग्रेस अपने पैर पर कुल्हाड़ी मार रही? न्यूज नेशन पर देखिये #DeshKiBahas... यहां पढ़ें मुख्य अंश.

  • जब कोई अच्छा काम आगे बढ़ता है तब वह शक्ति का स्वरूप ले लेता है : राजीव जेटली, प्रवक्ता, BJP
  • विपक्ष लोगों को गुमराह कर रहा है : राजीव जेटली, प्रवक्ता, BJP
  • धर्म को लेकर राजनीति की जा रही है : राजीव जेटली, प्रवक्ता, BJP
  • दिग्विजय की बातों को गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • जब पाकिस्तान बना तब वहां से सारे कांग्रेसी भागकर चले आए थे : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • विवेकानंद ने कहा है कि गर्व से कहो कि हम हिंदू हैं : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • बंगाल में वामपंथियों ने आरएसएस को काम नहीं करने दिया : प्रो. संगीत रागी, राजनीतिक विश्लेषक
  • मैं दिग्विजय के बयान का समर्थन करता हूं : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
  • बंगाल मं हमने आरएसएस को एंट्री नहीं करने दी : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
  • भारत में हिंदू सुरक्षित था, है और रहेगा : विवेक श्रीवास्तव, नेता, लेफ्ट
  • देश में सबसे बड़ी जनता की अदालत है : रोहित चहल, प्रवक्ता, BJP
  • राहुल गांधी को जनता की अदालत से जवाब मिला है : रोहित चहल, प्रवक्ता, BJP
  • कानून अपना काम कर रहा है : रोहित चहल, प्रवक्ता, BJP
  • जनता की अदालत ने दिग्विजय सिंह को धूल चटा दिया है : रोहित चहल, प्रवक्ता, BJP
  • जिस संस्था का रजिस्ट्रेशन नहीं है उसके खिलाफ कैसे एक्शन लेंगे : आलोक शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • कांग्रेस हिंदुओं की पार्टी है, हिंदुत्व की नहीं : आलोक शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस
  • कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है : आलोक शर्मा, राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस