गुरमीत राम रहीम सिंह की 'जेड प्लस' सुरक्षा हटी, नहीं मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की 'जेड प्लस' सुरक्षा कवर को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वापस ले लिया गया।

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की 'जेड प्लस' सुरक्षा कवर को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वापस ले लिया गया।

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
गुरमीत राम रहीम सिंह की 'जेड प्लस' सुरक्षा हटी, नहीं मिल रहा स्पेशल ट्रीटमेंट

गुरमीत राम रहीम सिंह की 'जेड प्लस' सुरक्षा हटी

डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की 'जेड प्लस' सुरक्षा कवर को बलात्कार के मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद वापस ले लिया गया।

Advertisment

हरियाणा के मुख्य सचिव डी एस देसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोथित करते हुये कहा, 'गुरमीत राम रहीम को किसी भी प्रकार का स्पेशल ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा। सीबीआई की विशेष अदालत द्वारा यौन शोषण मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी जेड क्लास सुरक्षा को भी हटा लिया गया है।'

बता दें कि इससे पहले मीडिया में ऐसी खबर चल रही थी कि राम रहीम को सुनरिया गेस्ट हाउस में खास इंतजाम के साथ रखा गया है। पीने के लिए मिनरल वॉटर औऱ एक सहायक भी उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें : जेल डीजी की सफाई, गुरमीत राम रहीम को नहीं दिया जा रहा वीआईपी ट्रीटमेंट, आम क़ैदियों जैसा हो रहा व्यवहार

गौरतलब है कि जेल डीजी केपी सिंह ने इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, 'कुछ चैनल और अख़बार राम रहीम को स्पेशल सुविधा दिए जाने की बात कर रहे हैं। मैं साफ कर दूं कि वो सुनरिया जेल में हैं न कि गेस्ट हाउस में।'

डीजी ने कहा, 'उनके लिए जेल में कोई ख़ास व्यवस्था नहीं की गई है। उनकी देखभाल के लिए न कोई सहायक दिया गया है और न ही उनके कक्ष में एसी की व्यवस्था की गई है।'

शुक्रवार को सीबीआई अदालत के विशेष न्यायाधीश जगदीप सिंह ने विवादास्पद डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह को 2002 में अपनी दो शिष्याओं के साथ दुष्कर्म के आरोपों का दोषी करार दिया था। राम रहीम को सोमवार को सजा सुनाई जाएगी।

यह भी पढ़ें : राम रहीम दोषी: 550 लोगों से की गई पूछताछ, हथियार बरामद-डीजीपी

HIGHLIGHTS

  • गुरमीत राम रहीम सिंह की 'जेड प्लस' सुरक्षा हटी
  • राम रहीम सुनरिया जेल में हैं न कि गेस्ट हाउस में

Source : News Nation Bureau

Ram Rahim dera sachcha Ram rahim shifted to jail
      
Advertisment