रेप केस में दोषी करार गुरमीत राम रहीम के बारे में जानें मुख्य बातें

आइये जानते हैं डेरा प्रमुख की गद्दी संभाल रहे बाबा गुरुमीत राम रहीम के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी ही रहस्यमयी बातें

आइये जानते हैं डेरा प्रमुख की गद्दी संभाल रहे बाबा गुरुमीत राम रहीम के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी ही रहस्यमयी बातें

author-image
vineet kumar1
एडिट
New Update
रेप केस में दोषी करार गुरमीत राम रहीम के बारे में जानें मुख्य बातें

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम, जानें इनसे जुड़ी मुख्य बातें

धार्मिक गुरु और डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम के खिलाफ उनके समर्थक कुछ भी सुन नहीं सकते हैं जबकि कुछ लोग उनको रहस्यमयी मानते हैं। हालांकि यह कहना ठीक ही होगा कि डेरा प्रमुख की जिंदगी जितनी पर्दे के सामने से रहस्यमयी दिखती है उतनी ही पर्दे के पीछे भी है।

Advertisment

आइये जानते हैं डेरा प्रमुख की गद्दी संभाल रहे बाबा गुरुमीत राम रहीम के जीवन से जुड़ी कुछ ऐसी ही रहस्यमयी बातें-

  • बाबा राम रहीम का जन्म राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले के गुरुसर मोदिया गांव के सिख जाट परिवार में 1967 को हुआ था। गुरमीत राम रहीम की मां का नाम नसीब कौर इंसान है।
  • जब वह सात साल के थे तब तत्कालीन डेरा प्रमुख शाह सतनाम सिंह जी ने उनको यह नाम दिया। 1990 में बाबा राम रहीम ने डेरा सच्चा सौदा की गद्दी संभाली और डेरा प्रमुख बनने के बाद गुरमीत सिंह का नाम संत गुरमीत राम रहीम सिंह इंसां हो गया।
  • डेरा प्रमुख की दो बेटियां और एक बेटा है। बड़ी बेटी का चरणप्रीत और छोटी का नाम अमरप्रीत है। इनके अलावा राम रहीम ने एक बेटी को गोद भी लिया है।
  • गुरमीत राम रहीम के बेटे की शादी भठिंडा के पूर्व विधायक हरमिंदर सिंह जस्सी की बेटी से हुई है। इनके सभी बच्चों की पढ़ाई डेरे की ओर से चल रहे स्कूलों में हुई है। राम रहीम के दामाद के नाम रूहेमीत और डॉ शम्मेमीत हैं।

यह भी पढ़ें : गुरमीत राम रहीम केस: समर्थको से शांति रखने की अपील, धारा 144 लागू

  • बाबा राम रहीम उस वक्त बड़े विवादों में आये जब साल 2007 में उनको एक विज्ञापन में सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी के लिबास में दिखाया गया। सिक्ख संगठन तभी से उनके खिलाफ हैं।
  • 2002 में बाबा राम रहीम पर अपने आश्रम की साध्वियों के साथ रेप करने का आरोप लगा, जिसमें 25 अगस्त को सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से फैसला सुनाया जायेगा।
  • सिरसा के पत्रकार रामचंद्र छत्रपति और डेरा के पूर्व मैनेजर रणजीत सिंह की हत्या के मामले में भी बाबा राम रहीम पर आरोप है और इन मामलों की जांच सीबीआई कर रही है।
  • डेरा प्रमुख पर 400 साधुओं को नपुंसक बनाने का मामला दर्ज है। इसके पीछे तर्क दिया गया कि इससे वे लोग प्रभु को महसूस कर सकेंगें। सीबीआई इस मामले की सात से ज्यादा सील बंद रिपोर्ट हाईकोर्ट में पेश कर चुकी है।

यह भी पढ़ें : राम रहीम की वीडियो अपील, अनुयायी वापस घर जाएं

  • गुरुमीत राम रहीम ने अब तक 6 फिल्मों में मुख्य अभिनेता के तौर पर काम किया है। उन्होंने खुद इन फिल्मों को लिखा है, प्रोड्यूस और डायरेक्ट किया है। डेरा प्रमुख की इन फिल्मों को उनके अनुनायियो के बीच काफी पसंद किया गया था।
  • डेरा प्रमुख पर आरोप है कि वह अपने आश्रम में निजी सेना को प्रशिक्षण भी देते रहते हैं। मिलिट्री इंटेलीजेंस की रिपोर्ट पर हाई कोर्ट ने इस बात पर संज्ञान लिया था।
  • गुरु राम रहीम अपने ऊपर लगे आरोपों को सिरे नकारते रहे हैं। उनका कहना है कि उनके अभियानों के चलते चलते ड्रग्स, मांस और वेश्यावृति का कारोबार करने वाले लोगों को नुकसान पहुंचता है जिससे उनके खिलाफ साजिश की जा रही है।

और पढ़ें: पंजाब-हरियाणा में तनाव के बीच राम रहीम ने की शांति की अपील, 22 ट्रेनें हुईं रद्द

Source : News Nation Bureau

Dera Sacha Sauda Guru ram Rahim Singh
      
Advertisment