जेल में राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए लाया जा सकता है रोहतक

बलात्कार के मामले में दोषी साबित होने के बाद रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने तबियत खराब होने की शिकायत की है।

बलात्कार के मामले में दोषी साबित होने के बाद रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने तबियत खराब होने की शिकायत की है।

author-image
Abhishek Parashar
एडिट
New Update
जेल में राम रहीम की तबीयत बिगड़ी, इलाज के लिए लाया जा सकता है रोहतक

जेल में राम रहीम की तबीयत बिगड़ी (पीटीआई)

बलात्कार के मामले में दोषी साबित होने के बाद रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने तबियत खराब होने की शिकायत की है।

Advertisment

सूत्रों के मुताबिक राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के बाद पीजीआई से डॉक्टरों सहित 5 सदस्यों का दल जेल पहुंचा। माना जा रहा है कि राम रहीम को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया जा सकता है।

यह अभी तक पता नहीं चल पाया है कि राम रहीम किस प्रकार की स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहा है। स्वास्थ्य जांच के लिए पांच डॉक्टरों का समूह जेल परिसर गया था।

इस बीच पीजीआईएमएस मेडिकल कॉलेज के पास सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

डेरा में खत्म दूसरे दिन का तलाशी अभियान, गुरमीत के गुफा की हुई जांच

पुलिस सूत्रों ने बताया कि डॉक्टरों ने शनिवार को उसकी जांच की और उसे स्वस्थ पाया। डॉक्टरों ने जेल प्रशासन को बताया कि अभी तत्काल उसे अस्पताल ले जाने की कोई जरूरत नहीं है।

इससे पहले राम रहीम ने 28 अगस्त को सजा सुनाए जाने के बाद खराब स्वास्थ्य की शिकायत की थी लेकिन डॉक्टरों ने जांच करने के बाद उसे स्वस्थ्य पाया था। उल्लेखनीय है कि राम रहीम बलात्कार के दो मामलों में 20 वर्ष जेल की सजा काट रहा है।

जम्मू-कश्मीर: राजनाथ के दौरे के बीच अनंतनाग और शोपियां में आतंकी हमला, एक आतंकी ढेर

HIGHLIGHTS

  • रोहतक जेल में सजा काट रहे राम रहीम ने तबियत खराब होने की शिकायत की 
  • सूत्रों के मुताबिक राम रहीम की तबीयत बिगड़ने के बाद पीजीआई से डॉक्टरों सहित 5 सदस्यों का दल जेल पहुंचा

Source : News Nation Bureau

Rohtak PGI Dera Chief Gurmeet Ram Rahim
      
Advertisment