बलात्कार के दोषी गुरमीत सिंह को सीबीआई कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने अपनी दो साध्वियों से बलात्कार में दोषी पाने के बाद 20 साल की सजा सुनाई है।

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने अपनी दो साध्वियों से बलात्कार में दोषी पाने के बाद 20 साल की सजा सुनाई है।

author-image
kunal kaushal
एडिट
New Update
बलात्कार के दोषी गुरमीत सिंह को सीबीआई कोर्ट ने सुनाई 20 साल की सजा

गुरमीत राम रहीम सिंह को रेप के मामले में 20 साल की सजा

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत सिंह को सीबीआई की विशेष अदालत ने अपनी दो साध्वियों से बलात्कार में दोषी पाने के बाद 20 साल की सजा सुनाई है। गुरमीत राम रहीम को दुष्कर्म के दोनों अपराधों के लिए 10-10 साल जेल की सजा सुनाई गई है।

Advertisment

राम रहीम को यह दोनों सजाएं एक के बाद एक भुगतनी होंगी। सीबीआई की विशेष अदालत के जज जगदीप सिंह ने सोमवार को गुरमीत राम रहीम को सजा सुनाई।

कोर्ट ने उन्हें ये सजा दो अलग-अलग मामलों में सुनाई है। सीबीआई ने इसकी पुष्टि की है। इससे पहले यह खबर आई थी कि गुरमीत को 10 साल की सजा मिली है। बहरहाल, गुरमीत पर 30 लाख का जुर्माना भी कोर्ट ने लगाया है। इसमें 14-14 लाख दोनों पीड़ितो को दिए जाएंगे। 

कोर्ट के फैसले के बाद गुरमीत राम रहीम फर्श पर बैठकर रोने लगे। उन्हें सीबीआई कोर्ट ने आईपीसी की धारा 376, 511 और 506 के तहत सजा सुनाई गई है।

पंचकूला स्थित सीबीआई कोर्ट ने राम रहीम को 15 साल पुराने रेप केस में 25 अगस्त को दोषी ठहराया था। सजा के बाद पंचकूला समेत पंजाब और हरियाणा के कई जगहों पर राम रहीम के उपद्रवी समर्थकों ने जमकर उत्पात मचाया। इसमें 36 लोगों की जानें गई। दंगाईयों ने कई गाड़ियों, मीडिया कर्मियों को नुकसान पहुंचाया।

राम रहीम समर्थकों के उत्पात को देखते हुए हरियाणा सरकार ने राज्य में सरकार के कड़ें बंदोबस्त किए थे। रोहतक को किले में तब्दील कर दिया गया था।

ये भी पढ़ें: जानिए कौन हैं जज जगदीप सिंह जिसने गुरमीत सिंह को 'डेरा' से पहुंचा दिया जेल

हरियाणा की खट्टर सरकार ने रोहतक के पास जिला जेल के आसपास दंगाइयों को देखते ही गोली मारने के आदेश जारी किए थे। जेल परिसर के 10 किलोमीटर तक के दायरे में किसी को भी आने-जाने की इजाजत नहीं है।

हरियाणा पुलिस के महानिदेशक (डीसीपी) बी.एस.संधू ने कहा था, 'हम किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। सेना को भी मुस्तैद किया गया है।'
हरियाणा और पंजाब में सोमवार को सुरक्षाबलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। हरियाणा के सिरसा में कर्फ्यू लगा है, जो अभी जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: डाकोला विवाद पर चीन ने किया दावा, केवल भारत की सेनाएं पीछे हटीं

HIGHLIGHTS

  • गुरमीत सिंह को रेप के दो मामलों में 20 साल की सजा
  • सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने रोहतक जेल में ही सुनाई सजा

Source : News Nation Bureau

Gurmeet rape case cbi-court Gurmeet Ram Rahim
      
Advertisment