देवरिया शेल्टर होम कांडः कई लड़कियां अब भी गायब, आज आएगी जांच रिपोर्ट
जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने के बाद साल 2017 में ही शेल्टर होम का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था।
नई दिल्ली:
उत्तर प्रदेश के देवरिया के नारी संरक्षण गृह में महिलाओं और बच्चियों से साथ रेप मामले की जांच रिपोर्ट आज आएगी। हालांकि अभी तक इस मामले में गायब लड़कियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। सोमवार रात शेल्टर होम को सील कर दिया गया है। शेल्टर को चलाने वाले पति-पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पिछले करीब एक साल से यह सेंटर अवैध रूप से चलया जा रहा था।
जांच के दौरान अनियमितता पाए जाने के बाद साल 2017 में ही इस संस्था का लाइसेंस रद्द कर दिया गया था। मां विन्ध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सामाजिक सेवा संस्थान के नाम से चल रहे इस शेल्टर में अनियमितताओं के कारण इसका आर्थिक अनुदान रोक दिया गया था।
कैसे हुआ मामले का खुलासा
मामले का खुलासा तब हुआ जब सोमवार की सुबह एक लड़की किसी तरह वहां से भागकर थाने पहुंची। वहां पहुंचकर लड़की ने जब अपनी आपबीती सुनाई तो वहां मौजूद सभी लोग चौंक गए।
लड़की के बायन के बाद मां विन्ध्यवासिनी महिला प्रशिक्षण एवं सामाजिक सेवा संस्थान पर छापेमारी की गई जिसमें 42 लड़कियों में से 24 लड़कियों को छुड़ाया गया। संस्था की संचालिका, उसके पति और बेटे को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है।
और पढ़ेंः यूपी के देवरिया में शेल्टर होम में चल रहा था सेक्स रैकेट, डीएम सस्पेंड
संस्था के रजिस्टर में 42 लड़कियों का नाम दर्ज है लेकिन 24 लड़कियां ही वहां पाई गई थी। फिलहाल पुलिस को गायब लड़कियों के बारे में कोई भी सुराग नहीं मिल पा रहा है।
डीएम का हुआ तबादला
मामला सामने आने के बाद जिलाधिकारी (डीएम) सुजीत कुमार को हटा दिया गया है और उनकी जगह एटा के जिलाधिकारी को वहां का डीएम बनाया गया है। कांड सामने आने के बाद सोमवार को दो आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया।
विपक्ष हुआ हमलावर
वहीं इस मामले पर मायावती और अखिलेश यादव ने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। मायावती ने सोमवार को एक बयान जारी कर कहा, 'बीजेपी शासित राज्यों में जंगलराज है तथा कानून-व्यवस्था की तरह महिला सुरक्षा एवं सम्मान भी बीजेपी की प्राथमिकता में नही है। यह पूरे देश के लिए शर्म एवं चिंता का विषय है।'
वहीं अखिलेश यादव ने कहा कि नारी संरक्षण केंद्र से भी यौनाचार की खबर ने साबित कर दिया है कि सत्ताधारियों के लिए नारी सुरक्षा का विषय सिर्फ प्रचार है।
इसे भी पढ़ेंः मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड पर बोले नीतीश कुमार, कहा- दिल्ली में जुटे सभी लोग चार्जशीटेड
उन्होंने कहा, 'बिहार के बाद अब यूपी के देवरिया में स्थगित मान्यता वाले नारी संरक्षण केंद्र से भी यौनाचार की खबर ने साबित कर दिया है कि सत्ताधारियों के लिए नारी सुरक्षा का विषय सिर्फ प्रचार का विषय है। सत्ताधारियों को बताना ही होगा कि जहां-जहां उनकी सरकारें हैं, वहां-वहां ऐसा क्यों हो रहा है'
Don't Miss
वीडियो
IPL 2024
मनोरंजन
-
Sonu Sood WhatsApp Blocked: 2 दिन से बंद है सोनू सूद का व्हाट्सएप अकाउंट, नहीं कर पा रहे हैं जरूरतमंदों की मदद
-
Sahil Khan Arrested: महादेव बेटिंग ऐप केस में मुंबई पुलिस ने उठाया बड़ा कदम , एक्टर साहिल खान हुए गिरफ्तार
-
Samantha Ruth Birthday: साउथ इंडस्ट्री की दिवा 37 साल की हुईं आज, ऐसा रहा है सामंथा का फिल्मी करियर
धर्म-कर्म
-
Pramanand Ji Maharaj: प्रेमानंद जी महाराज के इन विचारों से जीवन में आएगा बदलाव, मिलेगी कामयाबी
-
Shri Premanand ji Maharaj: मृत्यु से ठीक पहले इंसान के साथ क्या होता है? जानें प्रेमानंद जी महाराज से
-
Maa Laxmi Shubh Sanket: अगर आपको मिलते हैं ये 6 संकेत तो समझें मां लक्ष्मी का होने वाला है आगमन
-
May 2024 Vrat Tyohar List: मई में कब है अक्षय तृतीया और एकादशी? यहां देखें सभी व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट