/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/30/77-kohradelncr.jpg)
दिल्ली- एनसीआर में कोहरे की वजह से गाड़ियों की रफ्तार धीमी (Image Source- Getty Images)
उत्तर भारत के अधिकतर भागों में बुधवार को कोहरे के साथ ठंड ने दस्तक दी है। कोहरे से जहां सड़कों पर वाहनों की रफ्तार थमी है, वहीं दिल्ली व लखनऊ में हवाई उड़ानों पर भी असर हुआ है। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में कोहरा छाने से रेल सेवाओं पर भी असर पड़ा है।
वहीं उत्तर प्रदेश में कोहरे से हुए सड़क हादसों में 14 लोगों के घायल होने की खबर है। मउ में हुए सड़क हादसों के सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मौसम विभाग की ओर से मंगलवार को जारी चेतावनी में बताया गया था कि दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा, पंजाब, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में बेहद कम से औसत कोहरा रहेगा। दिल्ली में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।
Uttar Pradesh: 7 people injured after a bus collided with a truck in Mau district due to dense fog cover; Injured taken to hospital.
— ANI UP (@ANINewsUP) November 30, 2016
बुधवार को कुछ जगहों पर कोहरा इतना घना था कि कुछ मीटर की दूरी तक गाड़ी चलाने में भी परेशानी हो रही थी। मौसम विभाग की मान तो आने वाले एक दो दिन ऐसी ही स्थिति बने रहने की संभावना है।
Dense fog cover shrouds Delhi, NCR (early morning visuals) pic.twitter.com/9LIkFOXiTy
— ANI (@ANI_news) November 30, 2016
ठंड के सीज़न में कोहरे की वजह से पारे में लगातार गिरावट देखी जा रही है।
वहीं कोहरे का असर रेलवे पर भी देखने को मिला। दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार को भी धीमा कर दिया।
HIGHLIGHTS
- दिल्ली और आसपास के इलाकों में कोहरा
- कोहरे की वजह से तापमान में गिरावट
- विजिबिलिटी कम होने से रेंग रहीं गाड़ियां
- ट्रेनों की रफ्तार भी हुई धीमी