logo-image

पहला कैशलेस केंद्र शासित राज्य बना दमन-दीव

द्र शासित राज्य दमन दीव पहला कैशलेस प्रदेश बना है जहां 25 हजार से अधिक लोग रहते हैं।

Updated on: 21 Dec 2016, 11:31 AM

नई दिल्ली:

केंद्र सरकार की कैशलेस इकॉनोमी बनाने की मुहीम रंग लाती दिख रही है। केंद्र शासित राज्य दमन दीव पहला कैशलेस प्रदेश बना है जहां 25 हजार से अधिक लोग रहते हैं।

अरब सागर में स्थित दीव के लोगों को कैशलेस के बारे में समझाया गया है। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज अहिर ने दमन-दीव को देश का पहला नकदीरहित क्षेत्र बनाने के लिए प्रशासन के प्रयासों की सराहना की है।

अधिकारी ने बयान में कहा, '190 लोगों की टीम ने घर-घर जाकर कैशलेस इकॉनोमी के फायदे को गिनाया है।'

दमन-दीव में वाई-फाई सेवा शुरू की गई है। जहां बीते 45 दिनों में 32,000 से अधिक पर्यटकों ने 3500 जीबी डेटा का इस्तेमाल किया है। गृह राज्यमंत्री ने दमन-दीव में विकास परियोजनाओं की समीक्षा की और कडैया में तटीय पुलिस थाने का उद्घाटन किया।

और पढ़ें: व्यापारियों के लिए पीएम मोदी बनेंगे सेंटा, क्रिसमस के मौके पर बांटेंगे गिफ्ट