नोटबंदी के बाद भी पाकिस्तान कर रहा नकली नोटों की तस्करी, बांग्लादेश बॉर्डर से भारत में हो रही है एंट्री!

बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बी.एस.एफ.) और नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एन.आई.ए.) ने हाल ही में नकली नोट बरामद किए थे।

बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बी.एस.एफ.) और नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एन.आई.ए.) ने हाल ही में नकली नोट बरामद किए थे।

author-image
sunita mishra
एडिट
New Update
नोटबंदी के बाद भी पाकिस्तान कर रहा नकली नोटों की तस्करी, बांग्लादेश बॉर्डर से भारत में हो रही है एंट्री!

2000 का नया नोट

कालेधन को जड़ से खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर में  85 फीसदी नोटों के प्रचलन पर रोक लगाने का बड़ा फैसला लिया। नोटबंदी के इस फैसले के तहत 2000 और 500 के नए नोट जारी किए, ताकि कोई भी नकली नोटों की तस्करी न कर सके। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि पाकिस्तान ने 2000 रुपए के नकली नोट बनाने शुरू कर दिए हैं।

Advertisment

बोर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बी.एस.एफ.) और नैशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (एन.आई.ए.) ने हाल ही में नकली नोट बरामद किए थे। इन नकली नोटों को भारत-बांग्लादेश बॉर्डर के जरिए भारत भेजा गया है।

बता दें कि 22 जनवरी को मालदा से 2000 के नकली नोट के साथ पियारुल शेख को गिरफ्तार किया गया था। ये नोट एक high quality scanned copy था। इस नोट को पियारुल शेख को नकली नोटों की तस्करी करने वाले रवि मंडल ने दिया था। शेख इससे चावल दाल खरीदने की कोशिश कर रहा था, लेकिन तभी दुकानदार ने नकली नोट को पहचान लिया और आरोपी पुलिस के हवाले कर दिया।

इसे भी पढ़ेंः सरताज अजीज ने कहा भारत की 'दादागिरी' नहीं करेंगे बर्दाश्त

इसके बाद 4 फरवरी को दिगंबर मंडल को मालदा से 2000 के 2 नकली नोटों के साथ और 8 फरवरी को मुर्शीदाबाद से अजीजुर रहमान को 2000 के 40 नकली नोटों के साथ पकडा गया। ये सभी नोट पाकिस्तान से आए थे।

इसे भी पढ़ेंः  सरताज अजीज का आरोप, हिंद महासागर में इंडियन नेवी की बढ़ती ताकत से पैदा हो सकती है अशांति

7 अहम बातें

1. पाकिस्तान से आने वाले नकली नोटों का तस्करों ने जनवरी से ही ट्रायल शुरु कर दिया
2. पहले इन्होंने बार्डर पर 1-2 नोट ही लोकल लोगों को दिए
3. इस ट्रायल के बाद धीरे-धीरे नोटों की क्वालिटी सुधारी
4. नकली नोटों को पंप करने की तादाद बढ़ा दी
5. पाकिस्तान में छप रहे नोटों की क्वालिटी दिन ब दिन सुधरती जा रही है
6. नकली नोट छापने वालों ने 17 में से 11 सुरक्षा फीचर्स कॉपी कर लिए हैं
7. ऐसे ही चलता रहा तो एजेंसियों के लिए आने वाले दिनों में नकली नोटों की पहचान कर पाना मुश्किल हो जाएगा।

इसे भी पढ़ेंः  'जॉली एलएलबी 2' बैन: पाकिस्तान में कश्मीर मुद्दे की वजह से फिल्म नहीं होगी रिलीज

Source : News Nation Bureau

PM Narendra Modi pakistan demonetisation
      
Advertisment