/newsnation/media/post_attachments/images/2016/11/13/47-ATMLko.jpg)
देशभर में लोग कैश की कमी से जूझ रहे हैं। ATM के बाहर देर रात से भीड़ देखी जा रही है। लोग ATM में कैश डलने का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली के मयूर विहार में फूटपाथ पर लोग बैठे रहे। लाजपत नगर में पैसे निकालने आये एक शख्स ने कहा, 'सुबह 4 बजे से खड़े हैं क्या करें, खाने के लिए भी पैसे नहीं हैं।'
केंद्र सरकार ने कालाधन पर रोक लगाने के उदेश्य से 500 और 1000 रुपये के नोट पर बैन लगाया है। जिसके बाद से आम लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैंक और एटीएम लोगों की जरूरत को पूरा नहीं कर पा रहे हैं। रविवार होने के कारण बैंक और एटीएम में और अधिक मारामारी देखी जा रही है।
# कोलकाता गोल्फ क्लब के पास 500 और 1000 रुपये के नोट फेंके हुए मिले
#Demonetisation: Several torn Rs 500/1000 notes found near Golf club in Kolkata (West Bengal). pic.twitter.com/7V6kokvPqP
— ANI (@ANI_news) November 13, 2016
# केरल सरकार बिल भुगतान के लिये किसी भी तरह का फाइन नहीं लेगी, लोग बिना फाइन दिये बिल जमा कर सकते हैं- पी विजयन, मुख्यमंत्री केरल
# नोट बैन के फैसले से कोई लाभ नहीं होने वाला है, जो काला धन रखते हैं उन्हें सरकार ने पहले ही इसकी जानकारी दे दी थी, ये सिर्फ आम जनता को परेशान करने के लिये उठाया गया कदम है।
Step taken by the Govt is good but the implementation is very bad, its a crisis: Local outside RBI in Delhi #DeMonetisationpic.twitter.com/AAHG2vQ6Ea
— ANI (@ANI_news) November 13, 2016
Delhi: People in the ATM queue from last whole night in Mayur Vihar #DeMonetisationpic.twitter.com/v0VAWuKmSj
— ANI (@ANI_news) November 13, 2016
# मुंबई के एटीएम के बाहर भी लोगों की कतार देखी जा रही है।
Long queue outside an SBI ATM in Mumbai #DeMonetisationpic.twitter.com/yMMDQ9RZFu
— ANI (@ANI_news) November 13, 2016
# वहीं लखनऊ में भी सुबह से ही कई एटीएम के बाहर ताला जड़ा है। लोग कैश के लिए दर-दर भटक रहे हैं। कानपुर का आलम भी कुछ ऐसा ही है।
UP: Long queues outside ATMs in Kanpur #DeMonetisationpic.twitter.com/GWBCoYG4ep
— ANI UP (@ANINewsUP) November 13, 2016
और पढ़ें: घर में बैठकर रुपये जला रहा है एक परिवार, Video हुआ वायरल
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बैंकों में काफी भीड़ है और तमाम दिक्कतों के बावजूद लोग सहयोग कर रहे हैं। अगले 2-3 हफ्ते में ATM सुचारू रूप से चलने लगेंगे।
और पढ़ें: वित्त मंत्री जेटली ने कहा, नोटबंदी पर गैर जिम्मेदाराना है कांग्रेस की सलाह
Source : News Nation Bureau