अलग राज्य की मांग को लेकर उत्तर कर्नाटक में 2 अगस्त को बंद का ऐलान

उत्तर कर्नाटक को अलग राज्य बनाने की मांग अब तूल पकड़ने लगी है। उत्तर कर्नाटक संघर्ष समिति ने अलग राज्य की मांग को लेकर 2 अगस्त को बंद बुलाया है। उत्तर कर्नाटक के 13 जिलों में बंद बुलाया गया है।

उत्तर कर्नाटक को अलग राज्य बनाने की मांग अब तूल पकड़ने लगी है। उत्तर कर्नाटक संघर्ष समिति ने अलग राज्य की मांग को लेकर 2 अगस्त को बंद बुलाया है। उत्तर कर्नाटक के 13 जिलों में बंद बुलाया गया है।

author-image
nitu pandey
एडिट
New Update
अलग राज्य की मांग को लेकर उत्तर कर्नाटक में 2 अगस्त को बंद का ऐलान

सांकेतिक फोटो

उत्तर कर्नाटक को अलग राज्य बनाने की मांग अब तूल पकड़ने लगी है। उत्तर कर्नाटक संघर्ष समिति ने अलग राज्य की मांग को लेकर 2 अगस्त को बंद बुलाया है। उत्तर कर्नाटक के 13 जिलों में बंद बुलाया गया है।

Advertisment

और पढ़ें : मराठा क्रांति मोर्चा ने हिंसक प्रदर्शन के बाद मुंबई बंद वापस लिया, तीन पुलिसकर्मी घायल

संघर्ष समिति का आरोप है कि सरकार ना तो इलाके का विकास कर रही है और ना ही महादयी नदी का मुद्दा सुलझा पाई है। उनका आरोप है कि बजट में भी उत्तर कर्नाटक के लोगों का ख्याल नहीं रखा गया है। उन्होंने राजनीतिक दलों से इस बंद में शामिल होने का आह्वान किया है। अगर नेता ऐसा नहीं करते हैं तो उनके खिलाफ भी विरोध प्रदर्शन करने की बात कही गई है।

वहीं, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा अलग राज्य की मांग के समर्थन में नहीं है। उन्होंने उत्तर कर्नाटक मामले को लेकर कांग्रेस -जेडीएस सरकार पर निशाना साधा है। येदियुरप्पा का कहना है कि सीएम कुमारस्वामी लोगों को अलग राज्य की मांग करने के लिए उकसा रहे हैं। विकास करने की बजाय वो लोगों उकसा रहे हैं।

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक जगदीश शेट्टर का भी मानना है कि अलग राज्य की मांग न्यायसम्मत नहीं है। लेकिन इस भाग का विकास और आधिकारों के लिए आंदोलन जरूरी है। उत्तर कर्नाटक के लिए बजट में भारी अन्याय हुआ है।

वहीं सीएम कुमारस्वामी ने अलग उत्तर कर्नाटक की मांग को अनुचित करार दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसी मांग करने वाले वहीं लोग है जो राज्य को चला पाने में सक्षम नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने उत्तर कर्नाटक की उपेक्षा के आरोपों को खारिज करते हुए बताया कि बजट व्यय का 65 प्रतिशत हिस्सा उत्तरी जिलों में आवंटित किया गया है।

और पढ़ें : मॉब लिंचिंग पर बोले योगी, गाय और इंसान दोनों अहम, कांग्रेस दे रही बेवजह मामले को तूल

Source : News Nation Bureau

North Karnataka Uttara Karnataka Horata Samiti
      
Advertisment