/newsnation/media/post_attachments/images/2018/07/28/Delhi-yamuna-river-flowing-over-danger-17.jpg)
दिल्ली में यमुना खतरे के निशान से ऊपर
दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पार कर जाने के कारण कई इलाकों में बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। अधिकारियों ने शनिवार को बढ़ते जलस्तर से प्रभावित सैकड़ों लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया।
अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जारी भारी बारिश और दिन के दौरान हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण नदी का जलस्तर बढ़ गया है।
#Visuals: At 11 am today, 3,11,190 cusec of water was released from Haryana's Hathini Kund Barrage. pic.twitter.com/9wwdFlcjkQ
— ANI (@ANI) July 28, 2018
और पढ़ें : आसामान से बरस रही आफत, देश के कई हिस्सों में 'जलप्रलय' का खतरा
सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने बताया, 'दिल्ली में यमुना सुबह 10 बजे तक खतरे के निशान 205.06 मीटर से ऊपर बह रही थी।'
नोडल अधिकारी (प्रीत विहार) अरुण गुप्ता ने बताया, 'इससे 10 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। नदी के किनारे और निचले इलाकों से लोगों को स्थानातंरित किया जा रहा है।'
Water of river Yamuna has crossed the danger level mark & is expected to rise. Arun Gupta, Sub-Divisional Magistrate East District says, 'we are evacuating people as a precautionary measure.' #Delhipic.twitter.com/LTVI7IScTg
— ANI (@ANI) July 28, 2018
अधिकारी ने कहा कि रात तक यमुना का जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।
चंडीगढ़ के एक अधिकारी ने कहा, 'शनिवार सुबह बैराज से दो लाख क्यूसेक पानी यमुना में छोड़ा गया। बैराज दिल्ली में पीने का पानी मुहैया कराता है।'
अधिकारी ने कहा कि यमुना से सटे गांवों के निवासियों को अधिक पानी छोड़े जाने को लेकर सतर्क रहने को कहा गया है।
यमुना दिल्ली में प्रवेश करने से पहले हरियाणा के यमुनानगर, करनाल और पानीपत जिले से होकर गुजरती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि हरियाणा के पड़ोसी पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश जारी रहेगी।
Source : IANS