इनम गंभीर, संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की पहली सचिव (फाइल फोटो)
दिल्ली के रोहिणी इलाक़े में संयुक्त राष्ट्र के लिए भारत के पहले सचिव इनम गंभीर का मोबाईल छीनने का मामला सामने आया है।
पुलिस के मुताबिक ये घटना 23 दिस्मबर की है। जब एक बाईक सवार ने इस घटना को अंजाम दिया और मोबाईल लेकर फरार हो गया।
पुलिस ने इस मामले में शिकायत दर्ज़ करते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इनम पहली बार तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने नवाज शरीफ द्वारा यूएन में कश्मीर का मुद्दा उठाये जाने पर करारा प्रहार करते हुए कहा था कि शिक्षा का प्रमुख केंद्र रहे तक्षशिला की धरती अब आतंक का मेजबान बनकर रह गई है।
ये इनम ही हैं जिन्होंने सितम्बर महीने में पाकिस्तान को 'टेररिस्तान' बताने वाले भारत के बयान को संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहिद खाकन अब्बासी को जवाब देते हुए पढ़ा था।
इनम गंभीर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की पहली सचिव हैं।
न्यूयॉर्क में भारत के स्थायी मिशन की फर्स्ट सेक्रटरी के रूप में न्यूयॉर्क में पोस्ट होने से पहले इनम विदेश मंत्रालय में काम करते हुए पाकिस्तान में थीं।
दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज से पढ़ी हुईं इनम 2005 बैच की आईएफएस अफसर हैं।
इनम स्पेन में भी कार्यरत रही हैं और वो स्पैनिश अच्छा बोल लेती हैं। इसके अलावा वह अर्जेंटिना और ब्राजील में भी सेवाएं दे चुकी हैं। संयुक्त राष्ट्र में इनम संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद सुधारों और आतंक निरोधक मामलों को संभालती हैं।
और पढ़ें: जयराम ठाकुर होंगे हिमाचल प्रदेश के अगले मुख्यमंत्री
Source : News Nation Bureau
/newsnation/media/agency_attachments/logo-webp.webp)
Follow Us