शाल्मली खोलगडे का नया म्यूजिक वीडियो 'वे यू मूव' रिलीज, अनकहे जज्बातों को बयान करता है गाना
मामूली बढ़त के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, निफ्टी 25,400 स्तर के ऊपर
स्वामी विवेकानंद की पुण्यतिथि : अमित शाह, राजनाथ सिंह समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि, 'उठो, जागो' का फिर गूंजा मंत्र
'रामायण' से 'महाकुंभ' तक... पीएम मोदी ने त्रिनिदाद और टोबैगो में किया इन बातों का जिक्र
शेफाली की मौत के बाद पराग त्यागी का हुआ ऐसा हाल, 6 दिन बाद पत्नी के लिए लिखा इमोशनल नोट
IMD Rain Alert: देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी, अगले सात दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम
पीएम मोदी ने भारत के स्पेस प्रोग्राम की प्रशंसा करते हुए कहा, 'हम अपनी सफलताओं को दुनिया संग बांट रहे'
Aaj ka Rashifal VIDEO: कैसा बीतने वाला आपका आज का दिन, वीडियो में जानें अपने समस्याओं का हल
स्वामी विवेकानंद की 123वीं पुण्यतिथि, पीएम मोदी ने किया नमन, बोले- उनके विचार हमारे लिए मार्गदर्शक

नकली नोट का ISI कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने 6 लाख के नकली नोटों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नाटो के साथ 2 लोगो को किया गिफ्तार किया है। इन दो लोगों को 6 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नाटो के साथ 2 लोगो को किया गिफ्तार किया है। इन दो लोगों को 6 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया।

author-image
Soumya Tiwari
एडिट
New Update
नकली नोट का ISI  कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने 6 लाख के नकली नोटों के साथ दो लोगों को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नकली नाटो के साथ 2 लोगो को किया गिफ्तार किया है। इन दो लोगों को 6 लाख रुपये के नकली नोटों के साथ पकड़ा गया। इनके पास 100 के नोटों की गड्डियां बरामद हुई है। बताया जा रहा है कि नेपाल से भारत भेजे गए हैं।

Advertisment

यह पहली बार है जब नेपाल के रास्ते भारत आए 100 रुपए के नकली नोट स्पेशल सेल ने दिल्ली में पकड़े हैं। भारत में नकली नोट पहुंचाने के लिए पाकिस्तान अब नेपाल का सहारा ले रहा है। खबरों के अनुसार यह नोट पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI ने पंप किए थे। इन नकली नोट के फीचर्स असली नोट से मिलते-जुलते हैं।

यह भी पढ़े- सूरत में 50 हजार रु के नकली नोटों और पाकिस्तानी पासपोर्ट के साथ एक आदमी गिरफ्तार

नोटबंदी के बाद से जहां एक ओर बड़ी मात्रा में काले धन को सफेद बनाने की कोशिश में कई लोग देश भर से एजेंसियों के हत्थे चढ़ रहे हैं। वहीं नकली नोट के भी कई मामले सामने आ चुके हैं। राष्ट्रीय जांच एजेंसी और सीमा सुरक्षा बल भारत-बांग्लादेश बॉर्डर से अब तक कई लोगों को जाली नोटों के साथ पकड़ चुके हैं लेकिन यह पहला मौका है जब नेपाल के रास्ते से नकली नोटों को पकड़ा गया है।  

नकली नोटों का पाकिस्तान कनेक्शन

भारतीय अर्थव्यवस्था को सबसे बड़ा नुकसान पाकिस्तान से भेजे गए नकली नोटों से होता है। पाकिस्तान नेपाल और बांग्लादेश के जरिए नकली नोटों की खेप भारत भेजता रहा है। पाकिस्तान नकली नोटों का प्रयोग आतंकवाद को बढ़ावा देने के लिए करता रहा है। 

मोदी सरकार को नोटबंदी की सलाह देने वाले औरंगाबाद के मैकेनिकल इंजीनियर और 'अर्थक्रांति' संगठन के संस्थापक अनिल बोकिल कहा था कि नोटबंदी के बाद अब अर्थव्यवस्था से नकली करेंसी पूरी तरह से बाहर हो चुकी है। लेकिन ऐसा देखने को नहीं मिल रहा है।

Source : News Nation Bureau

delhi-police note ban fake currency
      
Advertisment