logo-image

दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने दाखिल किया नामांकन

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके नामांकन के प्रस्तावक बने हैं। मुर्मू ने संसद भवन परिसर में राज्य सभा महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में नामांकन दाखिल किया।

Updated on: 24 Jun 2022, 02:53 PM

नई दिल्ली:

राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने अपना नामांकन कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उनके नामांकन के प्रस्तावक बने हैं। मुर्मू ने संसद भवन परिसर में राज्य सभा महासचिव और राष्ट्रपति चुनाव के लिए बनाए गए निर्वाचन अधिकारी के कक्ष में नामांकन दाखिल किया। संसद भवन में उनके नामांकन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, प्रल्हाद जोशी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा शर्मा, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सांवत के अलावा भाजपा शासित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री, मोदी सरकार के कई मंत्री, सांसद और भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

उनके नामांकन के दौरान जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह और अपना दल-एस की अनुप्रिया पटेल के अलावा एनडीए के दलों के कई नेता भी मौजूद रहे। राष्ट्रपति पद के लिए द्रौपदी मुर्मू को समर्थन देने का ऐलान कर चुके बीजू जनता दल और वाईएसआर कांग्रेस के नेता भी उनके नामांकन के दौरान मौजूद रहे।

सबसे खास बात यह है कि भाजपा ने आदिवासी समुदाय से आने वाले अपने और सहयोगी दलों के सांसदों से भी प्रस्तावक या अनुमोदक के रूप में नामांकन पत्र पर हस्ताक्षर करवा कर एक राजनीतिक संदेश भी देने की कोशिश की है।

आपको बता दें कि, राष्ट्रपति पद के लिए नामांकन की आखिरी तारीख 29 जून है। देश के नए राष्ट्रपति के लिए 18 जुलाई को चुनाव होना है और वोटों की गिनती 21 जुलाई को होगी। चुनाव में मुख्य मुकाबला एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू और विपक्षी दलों के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के बीच होना है।

calenderIcon 12:49 (IST)
shareIcon

दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी की मौजदूगी में दाखिल किया नामांकन

दिल्ली: NDA राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय कैबिनेट मंत्रियों और भाजपा एवं NDA शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति में अपना नामांकन दाखिल किया.


calenderIcon 12:10 (IST)
shareIcon

दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के नामांकन दाखिल करने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संसद भवन पहुंचे।


calenderIcon 12:03 (IST)
shareIcon

चार सेटों में नामांकन दाख़िल करेंगी द्रौपदी मुर्मू


पहले सेट में पीएम और अमित शाह मुख्य प्रस्तावकों में जबकि राजनाथ सिंह मुख्य अनुमोदको में शामिल हैं 


दूसरे सेट में जे पी नड्डा और सभी मुख्यमंत्रियों के हस्ताक्षर हैं 


बीजेपी के सभी अनुसूचित जनजाति सांसदों और ज़्यादातर विधायकों ने हस्ताक्षर किए हैं 


बीजेपी के अलावा जेडीयू , आरपीआई , अपना दल , एआईएडीएमके और जेजेपी समेत एनडीए के सभी दलों के हस्ताक्षर हैं 


एनडीए से अलग बीजेडी और वाईएसआर कांग्रेस के सांसदों ने भी हस्ताक्षर किए हैं

calenderIcon 11:47 (IST)
shareIcon

दिल्ली: NDA की राष्ट्रपति उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू नामांकन दाखिल करने संसद भवन पहुंचीं


calenderIcon 11:20 (IST)
shareIcon

NDA की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन दाखिल करने से पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ संसद पहुंचे।

calenderIcon 11:19 (IST)
shareIcon

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन भरने से पहले उत्तराखंड CM पुष्कर सिंह धामी संसद के लिए निकले। उन्होंने कहा,“द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार बनाना साबित करता है कि समाज में अंतिम छोड़ पर खड़े व्यक्ति को आगे लाना BJP का काम है।”


calenderIcon 11:19 (IST)
shareIcon

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर कर्नाटक CM बसवराज बोम्मई ने कहा कि वो बहुत ही विनम्र महिला हैं और विनम्र पृष्ठभूमि से आती हैं। वो पढ़ी-लिखी और विधायिका एवं प्रशासक के रूप में सक्षम हैं। मुझे लगता है कि हमारे PM, NDA और भाजपा ने उचित निर्णय लिया है.


calenderIcon 11:17 (IST)
shareIcon

NDA की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू का नामांकन भरने से पहले केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जनरल वी. के. सिंह (सेवानिवृत्त), भूपेंद्र यादव, गिरिराज सिंह और BJD नेता डॉ. सस्मित पात्रा संसद भवन पहुंचे।