New Update
दिल्ली एनसीआर में छाए बादल (फाइल फोटो)
मौसम विभाग ने आज आंशिक रुप से दिल्ली-एनसीआर में बादल छाये रहने की संभावना जताई है जिसके कारण लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।
Advertisment
इसके साथ ही रात में धूल भरी आंधी-तूफान के साथ 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज आंधी चलने की भी आशंका है।
शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 43 और 26 डिग्री के आस-पास रहने की संभावना है।
आपको बता दें कि शुक्रवार को दिल्लीवासियों के लिए सबसे गर्म दिन था। शुक्रवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान बढ़कर 42.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जोकि सामान्य से 3 डिग्री ऊपर था।
और पढ़ेंः सीएम योगी आदित्यनाथ 'जनकपुर-अयोध्या' बस सेवा की करेंगे अगवानी, रीता बहुगुणा जोशी भी होंगी मौजूद
Source : News Nation Bureau