/newsnation/media/post_attachments/images/2018/01/05/52-Winter.jpg)
कोहरे के कारण 18 ट्रेनें रद्द, 62 देरी से (फोटो-PTI)
दिल्ली-एनसीआर सहित पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंड और कोहरे के चलते रेल यातायात लगातार प्रभावित हो रहा है। कोहरे की वजह से 62 ट्रेनें लेट चल रही हैं और 20 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। वहीं 18 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।
मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिन पारा 5 से 6 डिग्री ही रहने की उम्मीद है। शुक्रवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।
कोहरे का बुरा असर सिर्फ रेल यातायात पर ही नहीं बल्कि उड़ानों पर भी पड़ा है। दिल्ली में 17 फ्लाइट की उड़ानों में देरी और 1 को रद्द कर दिया गया है।
62 trains in #Delhi delayed, 20 rescheduled and 18 cancelled due to low visibility as fog continues to grip the region: #Visuals from India Gate pic.twitter.com/rKJ7R6WlDf
— ANI (@ANI) January 5, 2018
17 flights delayed at the Delhi Airport due to prevailing #fog conditions in the national capital pic.twitter.com/A6DE7hiASY
— ANI (@ANI) January 5, 2018
ठंड की वजह से नोएडा में डीएम ने 10 जनवरी तक आठवीं तक के स्कूल बंद करने का आदेश दिया है। पहले सभी स्कूल 4 जनवरी तक बंद किए गए थे।
वहीं जम्मू एवं कश्मीर में चल रही सर्द हवाओं के कारण बीती रात सबसे अधिक ठंड भरी रही। यहां का रात में तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने कहा, 'कम से कम अगले दो से तीन दिनों तक कोई राहत नहीं मिलने की संभावना है।' पिछले चार दिनों से कोहरे भरी सुबह के कारण जम्मू शहर में ठंड बढ़ रही है।
और पढ़ें: आतंक पर भारी पड़ा साथ, ट्रंप ने लगाई पाकिस्तान की 1 अरब डॉलर की सुरक्षा मदद पर रोक
Source : News Nation Bureau