सत्येंद्र जैन का आरोप, बीजेपी विधायक कम्बल चोर हैं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायकों पर कम्बल चोरी करने का अरोप लगाया है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायकों पर कम्बल चोरी करने का अरोप लगाया है।

author-image
sankalp thakur
एडिट
New Update
सत्येंद्र जैन का आरोप, बीजेपी विधायक कम्बल चोर हैं

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चार विधायकों पर कम्बल चोरी करने का अरोप लगाया है। जैन के इस आरोप के बाद चारों विधायक सदन से बहिर्गमन कर गए।

Advertisment

विपक्ष के नेता विजेन्द्र गुप्ता द्वारा शहर में सर्दी से 44 लोगों की मौत होने पर स्पष्टीकरण मांगने पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेता ने यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक पहले तो कम्बलों का वितरण करते हैं फिर तत्काल उस कम्बल को बापस ले लेते हैं। उन्होंने उन्हें कम्बल चोर की संज्ञा दी।

इससे पहले भाजपा विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष के सामने कम्बल लेकर प्रदर्शन किया था। वे दिल्ली में सर्दी से हुई मौतों की जांच की मांग कर रहे थे।

और पढ़ें: आतंकियों के हाथ में परमाणु हथियार जाने का खतरा- रावत

और पढ़ें: ISI ने रची साजिश, भारत के खिलाफ खालिस्तान आतंकियों को दी फंडिंग

Source : IANS

Satyendra Jain
      
Advertisment